Showing posts with label india. Show all posts
Showing posts with label india. Show all posts

Friday, June 4, 2010

पुत्रदा/वैकुण्ठी एकादशी

युधिष्ठिर बोले: श्रीकृष्ण ! कृपा करके पौष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी का माहात्म्य बतलाइये । उसका नाम क्या है? उसे करने की विधि क्या है ? उसमें किस देवता का पूजन किया जाता है ?

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा: राजन्! पौष मास के शुक्लपक्ष की जो एकादशी है, उसका नाम ‘पुत्रदा’ है ।

‘पुत्रदा एकादशी’ को नाम-मंत्रों का उच्चारण करके फलों के द्वारा श्रीहरि का पूजन करे । नारियल के फल, सुपारी, बिजौरा नींबू, जमीरा नींबू, अनार, सुन्दर आँवला, लौंग, बेर तथा विशेषत: आम के फलों से देवदेवेश्वर श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए । इसी प्रकार धूप दीप से भी भगवान की अर्चना करे ।

‘पुत्रदा एकादशी’ को विशेष रुप से दीप दान करने का विधान है । रात को वैष्णव पुरुषों के साथ जागरण करना चाहिए । जागरण करनेवाले को जिस फल की प्राप्ति होति है, वह हजारों वर्ष तक तपस्या करने से भी नहीं मिलता । यह सब पापों को हरनेवाली उत्तम तिथि है ।

चराचर जगतसहित समस्त त्रिलोकी में इससे बढ़कर दूसरी कोई तिथि नहीं है । समस्त कामनाओं तथा सिद्धियों के दाता भगवान नारायण इस तिथि के अधिदेवता हैं ।

पूर्वकाल की बात है, भद्रावतीपुरी में राजा सुकेतुमान राज्य करते थे । उनकी रानी का नाम चम्पा था । राजा को बहुत समय तक कोई वंशधर पुत्र नहीं प्राप्त हुआ । इसलिए दोनों पति पत्नी सदा चिन्ता और शोक में डूबे रहते थे । राजा के पितर उनके दिये हुए जल को शोकोच्छ्वास से गरम करके पीते थे । ‘राजा के बाद और कोई ऐसा नहीं दिखायी देता, जो हम लोगों का तर्पण करेगा …’ यह सोच सोचकर पितर दु:खी रहते थे ।

एक दिन राजा घोड़े पर सवार हो गहन वन में चले गये । पुरोहित आदि किसीको भी इस बात का पता न था । मृग और पक्षियों से सेवित उस सघन कानन में राजा भ्रमण करने लगे । मार्ग में कहीं सियार की बोली सुनायी पड़ती थी तो कहीं उल्लुओं की । जहाँ तहाँ भालू और मृग दृष्टिगोचर हो रहे थे । इस प्रकार घूम घूमकर राजा वन की शोभा देख रहे थे, इतने में दोपहर हो गयी । राजा को भूख और प्यास सताने लगी । वे जल की खोज में इधर उधर भटकने लगे । किसी पुण्य के प्रभाव से उन्हें एक उत्तम सरोवर दिखायी दिया, जिसके समीप मुनियों के बहुत से आश्रम थे । शोभाशाली नरेश ने उन आश्रमों की ओर देखा । उस समय शुभ की सूचना देनेवाले शकुन होने लगे । राजा का दाहिना नेत्र और दाहिना हाथ फड़कने लगा, जो उत्तम फल की सूचना दे रहा था । सरोवर के तट पर बहुत से मुनि वेदपाठ कर रहे थे । उन्हें देखकर राजा को बड़ा हर्ष हुआ । वे घोड़े से उतरकर मुनियों के सामने खड़े हो गये और पृथक् पृथक् उन सबकी वन्दना करने लगे । वे मुनि उत्तम व्रत का पालन करनेवाले थे । जब राजा ने हाथ जोड़कर बारंबार दण्डवत् किया, तब मुनि बोले : ‘राजन् ! हम लोग तुम पर प्रसन्न हैं।’

राजा बोले: आप लोग कौन हैं ? आपके नाम क्या हैं तथा आप लोग किसलिए यहाँ एकत्रित हुए हैं? कृपया यह सब बताइये ।

मुनि बोले: राजन् ! हम लोग विश्वेदेव हैं । यहाँ स्नान के लिए आये हैं । माघ मास निकट आया है । आज से पाँचवें दिन माघ का स्नान आरम्भ हो जायेगा । आज ही ‘पुत्रदा’ नाम की एकादशी है,जो व्रत करनेवाले मनुष्यों को पुत्र देती है ।

राजा ने कहा: विश्वेदेवगण ! यदि आप लोग प्रसन्न हैं तो मुझे पुत्र दीजिये।

मुनि बोले: राजन्! आज ‘पुत्रदा’ नाम की एकादशी है। इसका व्रत बहुत विख्यात है। तुम आज इस उत्तम व्रत का पालन करो । महाराज! भगवान केशव के प्रसाद से तुम्हें पुत्र अवश्य प्राप्त होगा ।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं: युधिष्ठिर ! इस प्रकार उन मुनियों के कहने से राजा ने उक्त उत्तम व्रत का पालन किया । महर्षियों के उपदेश के अनुसार विधिपूर्वक ‘पुत्रदा एकादशी’ का अनुष्ठान किया । फिर द्वादशी को पारण करके मुनियों के चरणों में बारंबार मस्तक झुकाकर राजा अपने घर आये । तदनन्तर रानी ने गर्भधारण किया । प्रसवकाल आने पर पुण्यकर्मा राजा को तेजस्वी पुत्र प्राप्त हुआ, जिसने अपने गुणों से पिता को संतुष्ट कर दिया । वह प्रजा का पालक हुआ ।

इसलिए राजन्! ‘पुत्रदा’ का उत्तम व्रत अवश्य करना चाहिए । मैंने लोगों के हित के लिए तुम्हारे सामने इसका वर्णन किया है । जो मनुष्य एकाग्रचित्त होकर ‘पुत्रदा एकादशी’ का व्रत करते हैं, वे इस लोक में पुत्र पाकर मृत्यु के पश्चात् स्वर्गगामी होते हैं। इस माहात्म्य को पढ़ने और सुनने से अग्निष्टोम यज्ञ का फल मिलता है ।

Putrada /Vaikunthi Ekadashi
Yudhishthir said :" Shrikrishna ! please elaborate the glory of Ekadashi of Paush Shukla Paksh, what

is its name, what is its process and which deity is worshipped in it?"

Lord Shrikrishna said :"Hey king the Ekadashi of Paush Shukla Paksh, is Putradaa Ekadashi."

" On the day of Putradaa Ekadashi, one should worship Lord ShriHari chanting the holy mantras, along with coconuts, betalnut, pomegranate,

beautiful Amla, cloves, bijora and jamira lemon, bers, and especially with the mango fruit and lamp and incense.On the Safala Ekadashi, it is a

special provision of doing charity of the lamps.During the night one must stay awake and do jagran with the Vaishnava devotees.The effect of doing the jaagran is

much more than doing meditation for thousands of years."It is a holy date , it destroys all the sins."

In the whole world there is no ther date as Ekadashi.The granter of all the wishes, Lord Naarayan is its God.

In ancient times there was a king named Suketumaan of Bhadraavatipuri.His queen named Champaa.King did not have a haeir for a long time.

Hence the couple was very sad all the time. Pitars{ancestors } used to drink water offered by him sadly{as there was nobody after him to offer them again later.}

"After the king, we cannot see any who will satiate us"thinking this ancestors used to be very sad.

One day king went to deep jungle on the horseback.Even the priest etc. did not know about this.In that jungle filled with deers and birds

king started roaming . On the way he could hear jackal somewhere, and an owl somewhere.He could see the beers and deears here and there.Hence

the king was wandering and enjoying the beauty of the forest and it was noontime now.King felt thirsty and hungry now.He started roaming here and there in the search of water

now.With the efect of some good karma of the past he sae a great pond, which was surrounded by hermitages of hermits.Beautiful king saw those hermitages.

He felt good omen.He could feel some movement in his right eye and right hand, which gave him the indication of something good that will happen.On the shore

of the pond ,sages were chanting the Vedas.Seeing them the king was pleased.He descended from the horseback and started greeting the sages one by one.Those

sages were the keepers of great fasts, traditions,seeing the king kowtowing them on the ground to greet them, they were all pleased and spoke ;"Hey King, we are pleased by you."

king spoke :"Who are you people?What are your names? why have you all gathered here ? please tell me."

Sages spoke :"Hey king we are Vishvedevas .We have came here to take a bath .The month of Maagha is approaching.On the fifth day from today,

the festival of taking holy bath on the month of maagh will start.It is Putradaa Ekadashi today, which provides sons to those who keep this fast."

King said :"Hey Vishvedevaas, please bless me a son if you are pleased by me."

Sages said :"Hey king it is putradaa Ekadashi today, do keep its fast.

With Lord KEshava's grace you will certainly have a son."

Lord ShriKrishna said :"Yudhthir, hence the king kept the fast as adviced by the sages.As suggested by those great saints, he did the anushthaana of the fast.

On the dwaadashi, he ended his fast and greeted the sages and came back.Later the quenn concieved.The pious king got a great son , whom with his great qualities satiated

the king.He took care of the subjects very well."

" Hence King, one should keep this fast of Putradaa Ekadashi.I have elaborated its glory in the interest of the people.

Those who keep this fast with concentration, they attain a son in this world and attain heaven after this life.By reading this glory of Putradaa Ekaadashi, one

attains the effect of doing Agnishtoma yagna."

पुरुषोत्तम मास- कृष्णपक्ष - परमा एकादशी

 अर्जुन बोले : हे जनार्दन ! आप अधिक (लौंद/मल/पुरुषोत्तम) मास के कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम तथा उसके व्रत की विधि बतलाइये । इसमें किस देवता की पूजा की जाती है तथा इसके व्रत से क्या फल मिलता है?

श्रीकृष्ण बोले : हे पार्थ ! इस एकादशी का नाम ‘परमा’ है । इसके व्रत से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मनुष्य को इस लोक में सुख तथा परलोक में मुक्ति मिलती है । भगवान विष्णु की धूप, दीप, नैवेध, पुष्प आदि से पूजा करनी चाहिए । महर्षियों के साथ इस एकादशी की जो मनोहर कथा काम्पिल्य नगरी में हुई थी, कहता हूँ । ध्यानपूर्वक सुनो :

काम्पिल्य नगरी में सुमेधा नाम का अत्यंत धर्मात्मा ब्राह्मण रहता था । उसकी स्त्री अत्यन्त पवित्र तथा पतिव्रता थी । पूर्व के किसी पाप के कारण यह दम्पति अत्यन्त दरिद्र था । उस ब्राह्मण की पत्नी अपने पति की सेवा करती रहती थी तथा अतिथि को अन्न देकर स्वयं भूखी रह जाती थी ।

एक दिन सुमेधा अपनी पत्नी से बोला: ‘हे प्रिये ! गृहस्थी धन के बिना नहीं चलती इसलिए मैं परदेश जाकर कुछ उद्योग करुँ ।’

उसकी पत्नी बोली: ‘हे प्राणनाथ ! पति अच्छा और बुरा जो कुछ भी कहे, पत्नी को वही करना चाहिए । मनुष्य को पूर्वजन्म के कर्मों का फल मिलता है । विधाता ने भाग्य में जो कुछ लिखा है, वह टाले से भी नहीं टलता । हे प्राणनाथ ! आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं, जो भाग्य में होगा, वह यहीं मिल जायेगा ।’

पत्नी की सलाह मानकर ब्राह्मण परदेश नहीं गया । एक समय कौण्डिन्य मुनि उस जगह आये । उन्हें देखकर सुमेधा और उसकी पत्नी ने उन्हें प्रणाम किया और बोले: ‘आज हम धन्य हुए । आपके दर्शन से हमारा जीवन सफल हुआ ।’ मुनि को उन्होंने आसन तथा भोजन दिया ।

भोजन के पश्चात् पतिव्रता बोली: ‘हे मुनिवर ! मेरे भाग्य से आप आ गये हैं । मुझे पूर्ण विश्वास है कि अब मेरी दरिद्रता शीघ्र ही नष्ट होनेवाली है । आप हमारी दरिद्रता नष्ट करने के लिए उपाय बतायें ।’

इस पर कौण्डिन्य मुनि बोले : ‘अधिक मास’ (मल मास) की कृष्णपक्ष की ‘परमा एकादशी’ के व्रत से समस्त पाप, दु:ख और दरिद्रता आदि नष्ट हो जाते हैं । जो मनुष्य इस व्रत को करता है, वह धनवान हो जाता है । इस व्रत में कीर्तन भजन आदि सहित रात्रि जागरण करना चाहिए । महादेवजी ने कुबेर को इसी व्रत के करने से धनाध्यक्ष बना दिया है ।’

फिर मुनि कौण्डिन्य ने उन्हें ‘परमा एकादशी’ के व्रत की विधि कह सुनायी । मुनि बोले: ‘हे ब्राह्मणी ! इस दिन प्रात: काल नित्यकर्म से निवृत्त होकर विधिपूर्वक पंचरात्रि व्रत आरम्भ करना चाहिए । जो मनुष्य पाँच दिन तक निर्जल व्रत करते हैं, वे अपने माता पिता और स्त्रीसहित स्वर्गलोक को जाते हैं । हे ब्राह्मणी ! तुम अपने पति के साथ इसी व्रत को करो । इससे तुम्हें अवश्य ही सिद्धि और अन्त में स्वर्ग की प्राप्ति होगी ।’

कौण्डिन्य मुनि के कहे अनुसार उन्होंने ‘परमा एकादशी’ का पाँच दिन तक व्रत किया । व्रत समाप्त होने पर ब्राह्मण की पत्नी ने एक राजकुमार को अपने यहाँ आते हुए देखा । राजकुमार ने ब्रह्माजी की प्रेरणा से उन्हें आजीविका के लिए एक गाँव और एक उत्तम घर जो कि सब वस्तुओं से परिपूर्ण था, रहने के लिए दिया । दोनों इस व्रत के प्रभाव से इस लोक में अनन्त सुख भोगकर अन्त में स्वर्गलोक को गये ।

हे पार्थ ! जो मनुष्य ‘परमा एकादशी’ का व्रत करता है, उसे समस्त तीर्थों व यज्ञों आदि का फल मिलता है । जिस प्रकार संसार में चार पैरवालों में गौ, देवताओं में इन्द्रराज श्रेष्ठ हैं, उसी प्रकार मासों में अधिक मास उत्तम है । इस मास में पंचरात्रि अत्यन्त पुण्य देनेवाली है । इस महीने में ‘पद्मिनी एकादशी’ भी श्रेष्ठ है। उसके व्रत से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्यमय लोकों की प्राप्ति होती है ।
Parmaa Ekadashi

Arjuna said: " Hey Janaardan ! what is the name of the Ekadashi of extra month{Lond/mal/Purushotam} , please let me know the process of this fast, which God is worshiped in it and

and what is the effect of this fast.?"

Lord Shri Krishna said : "Hey Partha...! This Ekadashi is known as Parma Ekadashi.It is the destructor of all the sins and a man gets happiness in this world and deliverance in the

other/spiritual world.Lord Vishnu must be worshiped with incense, prashada, lamp.The story of this Ekadashi which happened with the maharishis{great sages} now, listen to that carefully.

In the Kaampilaya city , there lived a very religious brahmin named Sumedha .His wife was very chaste and pure.But because of some sin in the past, he was very poor.His wife used to serve

her husband and used to stay hungry after providing food to the guests.

He said to his wife:" Dear, without money, married life is not possible, so I must leave to go abroad to earn some money."

His wife said, :"Hey , master, wife must obey her husband, no matter what.Every human gets the result of his previous births.Whatever Lord has written in our destiny, fortune, it cannot be changed.

Master, so you need not go anywhere else, whatever is in our luck, we will get it here only."

So brahmin did not go abroad on the suggetion of his wife.Once sage Kaundilya , came to their place.Seeing him there, brahmin and his wife greeted him saying:"Our life is blessed with your Darshan."

They provided sage with Aasana and food.

Wife said to the sage:" With our good fortune you have came to our place. I believe that now our poverty will be destroyed.hey sage please tell us some solution to prevent our poverty."

Then Sage Kaundilya said: "By keeping the fast of Parma Ekadashi of the Purushotama, or extra month all the sorrows, sins and poverty get destroyed.One becomes rich by keeping this fast.

One should do Kirtana, and night awakening in this fast.Mahadeva has made Kubera, the God of wealth, as he kept this fast."

Then sage Kaundilya told her the process of Parma Ekadashi fast.sage said: "Hey Brahmani, on this day, in the early morning after getting purified, one should start the process of keeping the

'Pancharatri'{for 5 nights}.Those who kep ths for 5 days, attain heaven along with their parents.Hey Brahmani, you keep this fast along with your husband, with its effect, you will certainly attain

what you wish for along with heaven after this life."



The couple kept the fast for 5 days as sugested by the sage.After it was done, brahmin's wife saw a prince coming near to their place.With Brahmaji's influence, the prince gave them 1 village and 1

beautiful house filled with all the needed things, to live.With the effect of this fast, the couple enjoyed several pleassures and attained heaven afterwords."



"Hey Partha, one who keeps this fast, gets the result equal to doing all the pilgrimages and the yagnas.As in this world, cows are greatest above all , and King Indra is greates among all the dieties,

likewise, month of Purushottama is greatest among all the other months.In this month, Padmini Ekadashi is the greatest and with its fast, all the sins are destroyed

and holy, worlds are attained."

पुरुषोत्तम मास- शुक्लपक्ष -पद्मिनी एकादशी

अर्जुन ने कहा: हे भगवन् ! अब आप अधिक (लौंद/ मल/ पुरुषोत्तम) मास की शुक्लपक्ष की एकादशी के विषय में बतायें, उसका नाम क्या है तथा व्रत की विधि क्या है? इसमें किस देवता की पूजा की जाती है और इसके व्रत से क्या फल मिलता है?

श्रीकृष्ण बोले : हे पार्थ ! अधिक मास की एकादशी अनेक पुण्यों को देनेवाली है, उसका नाम ‘पद्मिनी’ है । इस एकादशी के व्रत से मनुष्य विष्णुलोक को जाता है । यह अनेक पापों को नष्ट करनेवाली तथा मुक्ति और भक्ति प्रदान करनेवाली है । इसके फल व गुणों को ध्यानपूर्वक सुनो: दशमी के दिन व्रत शुरु करना चाहिए । एकादशी के दिन प्रात: नित्यक्रिया से निवृत्त होकर पुण्य क्षेत्र में स्नान करने चले जाना चाहिए । उस समय गोबर, मृत्तिका, तिल, कुश तथा आमलकी चूर्ण से विधिपूर्वक स्नान करना चाहिए । स्नान करने से पहले शरीर में मिट्टी लगाते हुए उसीसे प्रार्थना करनी चाहिए: ‘हे मृत्तिके ! मैं तुमको नमस्कार करता हूँ । तुम्हारे स्पर्श से मेरा शरीर पवित्र हो । समस्त औषधियों से पैदा हुई और पृथ्वी को पवित्र करनेवाली, तुम मुझे शुद्ध करो । ब्रह्मा के थूक से पैदा होनेवाली ! तुम मेरे शरीर को छूकर मुझे पवित्र करो । हे शंख चक्र गदाधारी देवों के देव ! जगन्नाथ ! आप मुझे स्नान के लिए आज्ञा दीजिये ।’

इसके उपरान्त वरुण मंत्र को जपकर पवित्र तीर्थों के अभाव में उनका स्मरण करते हुए किसी तालाब में स्नान करना चाहिए । स्नान करने के पश्चात् स्वच्छ और सुन्दर वस्त्र धारण करके संध्या, तर्पण करके मंदिर में जाकर भगवान की धूप, दीप, नैवेघ, पुष्प, केसर आदि से पूजा करनी चाहिए । उसके उपरान्त भगवान के सम्मुख नृत्य गान आदि करें ।

भक्तजनों के साथ भगवान के सामने पुराण की कथा सुननी चाहिए । अधिक मास की शुक्लपक्ष की ‘पद्मिनी एकादशी’ का व्रत निर्जल करना चाहिए । यदि मनुष्य में निर्जल रहने की शक्ति न हो तो उसे जल पान या अल्पाहार से व्रत करना चाहिए । रात्रि में जागरण करके नाच और गान करके भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए । प्रति पहर मनुष्य को भगवान या महादेवजी की पूजा करनी चाहिए ।

पहले पहर में भगवान को नारियल, दूसरे में बिल्वफल, तीसरे में सीताफल और चौथे में सुपारी, नारंगी अर्पण करना चाहिए । इससे पहले पहर में अग्नि होम का, दूसरे में वाजपेय यज्ञ का, तीसरे में अश्वमेघ यज्ञ का और चौथे में राजसूय यज्ञ का फल मिलता है । इस व्रत से बढ़कर संसार में कोई यज्ञ, तप, दान या पुण्य नहीं है । एकादशी का व्रत करनेवाले मनुष्य को समस्त तीर्थों और यज्ञों का फल मिल जाता है ।

इस तरह से सूर्योदय तक जागरण करना चाहिए और स्नान करके ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिए । इस प्रकार जो मनुष्य विधिपूर्वक भगवान की पूजा तथा व्रत करते हैं, उनका जन्म सफल होता है और वे इस लोक में अनेक सुखों को भोगकर अन्त में भगवान विष्णु के परम धाम को जाते हैं । हे पार्थ ! मैंने तुम्हें एकादशी के व्रत का पूरा विधान बता दिया ।

अब जो ‘पद्मिनी एकादशी’ का भक्तिपूर्वक व्रत कर चुके हैं, उनकी कथा कहता हूँ, ध्यानपूर्वक सुनो । यह सुन्दर कथा पुलस्त्यजी ने नारदजी से कही थी : एक समय कार्तवीर्य ने रावण को अपने बंदीगृह में बंद कर लिया । उसे मुनि पुलस्त्यजी ने कार्तवीर्य से विनय करके छुड़ाया । इस घटना को सुनकर नारदजी ने पुलस्त्यजी से पूछा : ‘हे महाराज ! उस मायावी रावण को, जिसने समस्त देवताओं सहित इन्द्र को जीत लिया, कार्तवीर्य ने किस प्रकार जीता, सो आप मुझे समझाइये ।’

इस पर पुलस्त्यजी बोले : ‘हे नारदजी ! पहले कृतवीर्य नामक एक राजा राज्य करता था । उस राजा को सौ स्त्रियाँ थीं, उसमें से किसीको भी राज्यभार सँभालनेवाला योग्य पुत्र नहीं था । तब राजा ने आदरपूर्वक पण्डितों को बुलवाया और पुत्र की प्राप्ति के लिए यज्ञ किये, परन्तु सब असफल रहे । जिस प्रकार दु:खी मनुष्य को भोग नीरस मालूम पड़ते हैं, उसी प्रकार उसको भी अपना राज्य पुत्र बिना दुःखमय प्रतीत होता था । अन्त में वह तप के द्वारा ही सिद्धियों को प्राप्त जानकर तपस्या करने के लिए वन को चला गया । उसकी स्त्री भी (हरिश्चन्द्र की पुत्री प्रमदा) वस्त्रालंकारों को त्यागकर अपने पति के साथ गन्धमादन पर्वत पर चली गयी । उस स्थान पर इन लोगों ने दस हजार वर्ष तक तपस्या की परन्तु सिद्धि प्राप्त न हो सकी । राजा के शरीर में केवल हड्डियाँ रह गयीं । यह देखकर प्रमदा ने विनयसहित महासती अनसूया से पूछा: मेरे पतिदेव को तपस्या करते हुए दस हजार वर्ष बीत गये, परन्तु अभी तक भगवान प्रसन्न नहीं हुए हैं, जिससे मुझे पुत्र प्राप्त हो । इसका क्या कारण है?

इस पर अनसूया बोली कि अधिक (लौंद/मल ) मास में जो कि छत्तीस महीने बाद आता है, उसमें दो एकादशी होती है । इसमें शुक्लपक्ष की एकादशी का नाम ‘पद्मिनी’ और कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम ‘परमा’ है । उसके व्रत और जागरण करने से भगवान तुम्हें अवश्य ही पुत्र देंगे ।

इसके पश्चात् अनसूयाजी ने व्रत की विधि बतलायी । रानी ने अनसूया की बतलायी विधि के अनुसार एकादशी का व्रत और रात्रि में जागरण किया । इससे भगवान विष्णु उस पर बहुत प्रसन्न हुए और वरदान माँगने के लिए कहा ।

रानी ने कहा : आप यह वरदान मेरे पति को दीजिये ।

प्रमदा का वचन सुनकर भगवान विष्णु बोले : ‘हे प्रमदे ! मल मास (लौंद) मुझे बहुत प्रिय है । उसमें भी एकादशी तिथि मुझे सबसे अधिक प्रिय है । इस एकादशी का व्रत तथा रात्रि जागरण तुमने विधिपूर्वक किया, इसलिए मैं तुम पर अत्यन्त प्रसन्न हूँ ।’ इतना कहकर भगवान विष्णु राजा से बोले: ‘हे राजेन्द्र ! तुम अपनी इच्छा के अनुसार वर माँगो । क्योंकि तुम्हारी स्त्री ने मुझको प्रसन्न किया है ।’

भगवान की मधुर वाणी सुनकर राजा बोला : ‘हे भगवन् ! आप मुझे सबसे श्रेष्ठ, सबके द्वारा पूजित तथा आपके अतिरिक्त देव दानव, मनुष्य आदि से अजेय उत्तम पुत्र दीजिये ।’ भगवान तथास्तु कहकर अन्तर्धान हो गये । उसके बाद वे दोनों अपने राज्य को वापस आ गये । उन्हींके यहाँ कार्तवीर्य उत्पन्न हुए थे । वे भगवान के अतिरिक्त सबसे अजेय थे । इन्होंने रावण को जीत लिया था । यह सब ‘पद्मिनी’ के व्रत का प्रभाव था । इतना कहकर पुलस्त्यजी वहाँ से चले गये ।

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा : हे पाण्डुनन्दन अर्जुन ! यह मैंने अधिक (लौंद/मल/पुरुषोत्तम) मास के शुक्लपक्ष की एकादशी का व्रत कहा है । जो मनुष्य इस व्रत को करता है, वह विष्णुलोक को जाता है ।
Indira Ekadashi


Yudhishthir asked : "Hey Madhusudan, please tell me which is the ekadashi of Ashwin Krishna Paksh?"

Lord Krishna said:"Hey king the ekadashi of Ashwin Krishna Paksh, is known as Indira Ekadashi.With its effect, huge sins are

destroyed.Even the ancestors who are now in the low births, they are delievered by this fast."

"King, in ancient times ,there was a famous prince named Indrasen, who became the king of Mahishmatipur and he took care of his people

with dharma.He was very famous."

"King Indrasen used to japa of Lord Vishnu's pious names and used to be busy in meditatation all the time.Once upon a time he was

sitting in his court,and sage Naarad appeared in front of him. Seeing the great sage, king greeted sage Naarad, and made him sit on the Aasana.

and said," Hey great Saint, with your grace, I am fine and with your darshan,I am honoured, so please let me know the cause of your kind visit."

"Sage Naarad said, Hey king listen, my story will surprise you.I went to yamaloka,

{a world ,realm of the God of death} from Brahmaloka{a world, realm of Brahmaji, the creator}. There yamadeva{God of death} made me sit on a great

Aasana and worshiped me.There I saw your father too.He had to come there because of the sin of breaching, or breaking a fast. Hey king your father has

sent me a message for you. he said, "Son do keep the fast of Indira Ekadashi and send or dedicate that good karma to me and send me to heaven."

Hey king I have came here with this message of your father.Do keep the fast of Indira Ekadashi for your father."

"King asked" hey sage, please let me know how this fast is done, when does it come, on which fortnight and on what date, please let me know."

Narad ji said " Hey king of kings ,listen,let me tell you the process of this fast. On Ashwin Krishna Paksh, Dashmi, that is the 10th day,

take a bath in the early morning and have a meal in the noon time, and sleep on the earth in the night.In the early morning of Ekadashi, take a shower and

brush your teeth and recite this mantra...:


अघ स्थित्वा निराहारः सर्वभोगविवर्जितः ।

श्वो भोक्ष्ये पुण्डरीकाक्ष शरणं मे भवाच्युत ॥

Agha sthitya nirahaaraha sarvabhogavivarjitaha.

Shvo Bhokshaye pundarikaaksha sharanam mey bhavaachyuta.

" Hey kamalanayan {having eyes like lotus}, Lord Naarayan.I surrender to you, and will not have any meal today and will eat tommorow."{

"Hence in the afternoon time,do the Shraadha of your ancestors in front of Shaaligram, ang give alms to the brahmins and offer them food.

Smell the dough meant for the ancestors and offer it to the cows.Do the jaagran in the night and worship Lord Rishikesh,with incense . Then in the morning on the Dwaadashi,

again worship Lord Shri Hari and offer food to the brahmins and afterwords have a meal along with your family members, but silently,unvoiced."


"Hence keep this fast with this process, and your ancestors will attain Vaikuntha."

Lord Krishna says that "saying this sage Naarada dissapeared and king Indrasen kept this fast along ewith his queens, princes and brothers."

"Hey Kuntinandan{son of kunti}, when the fast was done, the rain of the flowers fell from the sky.Father of the king Indrasen went to Vaikuntha sitting on Garuda,

and Indrasena after ruling his kingdom througout his lifetime went to heaven afdter his life.Hence I have told you the glory of Indira Ekadashi. All sins of a person are destroyed by

by reading and hearing this holy tale."

सफला एकादशी

युधिष्ठिर ने पूछा : स्वामिन् ! पौष मास के कृष्णपक्ष (गुज., महा. के लिए मार्गशीर्ष) में जो एकादशी होती है, उसका क्या नाम है? उसकी क्या विधि है तथा उसमें किस देवता की पूजा की जाती है ? यह बताइये ।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : राजेन्द्र ! बड़ी बड़ी दक्षिणावाले यज्ञों से भी मुझे उतना संतोष नहीं होता, जितना एकादशी व्रत के अनुष्ठान से होता है । पौष मास के कृष्णपक्ष में ‘सफला’ नाम की एकादशी होती है । उस दिन विधिपूर्वक भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए । जैसे नागों में शेषनाग, पक्षियों में गरुड़ तथा देवताओं में श्रीविष्णु श्रेष्ठ हैं, उसी प्रकार सम्पूर्ण व्रतों में एकादशी तिथि श्रेष्ठ है ।

राजन् ! ‘सफला एकादशी’ को नाम मंत्रों का उच्चारण करके नारियल के फल, सुपारी, बिजौरा तथा जमीरा नींबू, अनार, सुन्दर आँवला, लौंग, बेर तथा विशेषत: आम के फलों और धूप दीप से श्रीहरि का पूजन करे । ‘सफला एकादशी’ को विशेष रुप से दीप दान करने का विधान है । रात को वैष्णव पुरुषों के साथ जागरण करना चाहिए । जागरण करनेवाले को जिस फल की प्राप्ति होती है, वह हजारों वर्ष तपस्या करने से भी नहीं मिलता ।

नृपश्रेष्ठ ! अब ‘सफला एकादशी’ की शुभकारिणी कथा सुनो । चम्पावती नाम से विख्यात एक पुरी है, जो कभी राजा माहिष्मत की राजधानी थी । राजर्षि माहिष्मत के पाँच पुत्र थे । उनमें जो ज्येष्ठ था, वह सदा पापकर्म में ही लगा रहता था । परस्त्रीगामी और वेश्यासक्त था । उसने पिता के धन को पापकर्म में ही खर्च किया । वह सदा दुराचारपरायण तथा वैष्णवों और देवताओं की निन्दा किया करता था । अपने पुत्र को ऐसा पापाचारी देखकर राजा माहिष्मत ने राजकुमारों में उसका नाम लुम्भक रख दिया। फिर पिता और भाईयों ने मिलकर उसे राज्य से बाहर निकाल दिया । लुम्भक गहन वन में चला गया । वहीं रहकर उसने प्राय: समूचे नगर का धन लूट लिया । एक दिन जब वह रात में चोरी करने के लिए नगर में आया तो सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया । किन्तु जब उसने अपने को राजा माहिष्मत का पुत्र बतलाया तो सिपाहियों ने उसे छोड़ दिया । फिर वह वन में लौट आया और मांस तथा वृक्षों के फल खाकर जीवन निर्वाह करने लगा । उस दुष्ट का विश्राम स्थान पीपल वृक्ष बहुत वर्षों पुराना था । उस वन में वह वृक्ष एक महान देवता माना जाता था । पापबुद्धि लुम्भक वहीं निवास करता था ।

एक दिन किसी संचित पुण्य के प्रभाव से उसके द्वारा एकादशी के व्रत का पालन हो गया । पौष मास में कृष्णपक्ष की दशमी के दिन पापिष्ठ लुम्भक ने वृक्षों के फल खाये और वस्त्रहीन होने के कारण रातभर जाड़े का कष्ट भोगा । उस समय न तो उसे नींद आयी और न आराम ही मिला । वह निष्प्राण सा हो रहा था । सूर्योदय होने पर भी उसको होश नहीं आया । ‘सफला एकादशी’ के दिन भी लुम्भक बेहोश पड़ा रहा । दोपहर होने पर उसे चेतना प्राप्त हुई । फिर इधर उधर दृष्टि डालकर वह आसन से उठा और लँगड़े की भाँति लड़खड़ाता हुआ वन के भीतर गया । वह भूख से दुर्बल और पीड़ित हो रहा था । राजन् ! लुम्भक बहुत से फल लेकर जब तक विश्राम स्थल पर लौटा, तब तक सूर्यदेव अस्त हो गये । तब उसने उस पीपल वृक्ष की जड़ में बहुत से फल निवेदन करते हुए कहा: ‘इन फलों से लक्ष्मीपति भगवान विष्णु संतुष्ट हों ।’ यों कहकर लुम्भक ने रातभर नींद नहीं ली । इस प्रकार अनायास ही उसने इस व्रत का पालन कर लिया । उस समय सहसा आकाशवाणी हुई: ‘राजकुमार ! तुम ‘सफला एकादशी’ के प्रसाद से राज्य और पुत्र प्राप्त करोगे ।’ ‘बहुत अच्छा’ कहकर उसने वह वरदान स्वीकार किया । इसके बाद उसका रुप दिव्य हो गया । तबसे उसकी उत्तम बुद्धि भगवान विष्णु के भजन में लग गयी । दिव्य आभूषणों से सुशोभित होकर उसने निष्कण्टक राज्य प्राप्त किया और पंद्रह वर्षों तक वह उसका संचालन करता रहा । उसको मनोज्ञ नामक पुत्र उत्पन्न हुआ । जब वह बड़ा हुआ, तब लुम्भक ने तुरंत ही राज्य की ममता छोड़कर उसे पुत्र को सौंप दिया और वह स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के समीप चला गया, जहाँ जाकर मनुष्य कभी शोक में नहीं पड़ता ।

राजन् ! इस प्रकार जो ‘सफला एकादशी’ का उत्तम व्रत करता है, वह इस लोक में सुख भोगकर मरने के पश्चात् मोक्ष को प्राप्त होता है । संसार में वे मनुष्य धन्य हैं, जो ‘सफला एकादशी’ के व्रत में लगे रहते हैं, उन्हीं का जन्म सफल है । महाराज! इसकी महिमा को पढ़ने, सुनने तथा उसके अनुसार आचरण करने से मनुष्य राजसूय यज्ञ का फल पाता है ।

Safala Ekadashi


Yudhishthir asked :Master, which is the Ekadashi of Paush Krishna Paksh, what is its name?What is the process of

its fast, which deity is worshiped in it? please elaborate."

Lord ShriKrishna spoke :"Hey king of kings, I am not satiated with huge yagnas with great dakshinas,but with the keeping of Ekadashi fast.

Paush Krishna Paksh Ekadashi is named as Safala Ekadashi.On this day Lord Narayan should be worshiped.As Sheshanaaga among the serpants, and Garuda

among the birds, and God ShriVishnu among all the deities is greater, likewise, Ekadashi is greatest among all the dates."


"Hey king, on the day of Safala Ekadashi, one must worship Lord Shrihari chanting the holy mantras, along with coconuts, betalnut, pomegranate,

beautiful Amla, cloves, bijora and jamira lemon, bers, and especially with the mango fruit and lamp and incense.On the Safala Ekadashi, it is a

special provision of doing charity of the lamps.During the night one must stay awake and do jagran with the Vaishnava devotees.The effect of doing the jaagran is

much more than doing meditation for thousands of years."

"Hey great king, now do listen to the story related to the fortunate Safala Ekadashi.There is a famous city named Champaavati, which was once the capital of

the king Mahishamat.The saintly king had 5 sons . The eldest one was always indulged in the sins.

He used to visit prostitutes and have illicit love affairs.He spent his father's money in the wrong deeds.He was always indulged in bad things and used to

criticize the Vaishnavas and the deities.Seeing his son indulged in the sins, the king named his son "Lumbhak".Later his father and his brothers threw him out of the city.

Lumbak went to the deep forest.But from there only he looted the money of the whole city.Once when he came to the city for stealing in the night time, he was caught by the policemen caught him.But when he told them that he is the son of the king Mahishmat they released him.

Afterwords he came back to the jungle and started living there ,eating meat and fruits .The shelter of that wicked

was an old Pipala tree.In that jungle, that tree was considered to be a great deity.Villian Lumbak used to live under it.

One day because of some good karma of the past, he accidently kept the fast of Ekadashi.In the month of Paush on the day of dashmi,

he ate the fruits of the trees and as he was without any clothes, he suffered the whole night because of the cold.At that time he could not

sleep at all and could not have rest too.He was becoming without life,sterile.Even in the sunrise he could not become conscious.On the day of Safla

Ekadashi too, he layed unconscious.In the noon time he woke up.He saw here and there and went inside the jungle halting like a lame man.He was weakened

and was suffering from hunger.When he came back with plenty of fruits , it was the time of sunset.Later he kept those fruits under the root of the

tree and requested :"With these fruits Lord Lakshamipati, Bhagvan Vishnu be satiated.", hence saying that he did not sleep for the whole night.

Hence this way, he accidently kept the fast of Ekadashi.Suddenly voice from the heaven spoke :" Hey prince, with the effect of Safla Ekadashi, you will

attain kingdom and son{heir}.'Very good" lumbak said and accepted the blessing.Afterwords he attained a angelic, divine form.His intellect became interested in

Lord Vishnu.He decorated with divine ornaments, attained a great kingdom and ruled it for 15 years.He had a son too, named Manogya.When Manogya became grownup

Lumbak, gave away his kingdom to him and himself went near to Lord Krishna, where no body becomes a victim of sorrow ever."

"Hence king, one who keeps this fast of Safala Ekadashi, he is liberated after attaining pleasures of this world.Those people in the world are great who keep

themselves involved in this fast of Ekadashi, their life is blessed.Hey king, one who hears, reads this glory of Ekadashi, he attains the effect of doing the Raajsuya yagna."

मोक्षदा एकादशी

युधिष्ठिर बोले : देवदेवेश्वर ! मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष में कौन सी एकादशी होती है ? उसकी क्या विधि है तथा उसमें किस देवता का पूजन किया जाता है?  स्वामिन् ! यह सब यथार्थ रुप से बताइये ।

श्रीकृष्ण ने कहा : नृपश्रेष्ठ ! मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी का वर्णन करुँगा, जिसके श्रवणमात्र से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है । उसका नाम ‘मोक्षदा एकादशी’ है जो सब पापों का अपहरण करनेवाली है । राजन् ! उस दिन यत्नपूर्वक तुलसी की मंजरी तथा धूप दीपादि से भगवान दामोदर का पूजन करना चाहिए । पूर्वाक्त विधि से ही दशमी और एकादशी के नियम का पालन करना उचित है । मोक्षदा एकादशी बड़े बड़े पातकों का नाश करनेवाली है । उस दिन रात्रि में मेरी प्रसन्न्ता के लिए नृत्य, गीत और स्तुति के द्वारा जागरण करना चाहिए । जिसके पितर पापवश नीच योनि में पड़े हों, वे इस एकादशी का व्रत करके इसका पुण्यदान अपने पितरों को करें तो पितर मोक्ष को प्राप्त होते हैं । इसमें तनिक भी संदेह नहीं है ।

पूर्वकाल की बात है, वैष्णवों से विभूषित परम रमणीय चम्पक नगर में वैखानस नामक राजा रहते थे । वे अपनी प्रजा का पुत्र की भाँति पालन करते थे । इस प्रकार राज्य करते हुए राजा ने एक दिन रात को स्वप्न में अपने पितरों को नीच योनि में पड़ा हुआ देखा । उन सबको इस अवस्था में देखकर राजा के मन में बड़ा विस्मय हुआ और प्रात: काल ब्राह्मणों से उन्होंने उस स्वप्न का सारा हाल कह सुनाया ।

राजा बोले : ब्रह्माणो ! मैने अपने पितरों को नरक में गिरा हुआ देखा है । वे बारंबार रोते हुए मुझसे यों कह रहे थे कि : ‘तुम हमारे तनुज हो, इसलिए इस नरक समुद्र से हम लोगों का उद्धार करो। ’ द्विजवरो ! इस रुप में मुझे पितरों के दर्शन हुए हैं इससे मुझे चैन नहीं मिलता । क्या करुँ ? कहाँ जाऊँ? मेरा हृदय रुँधा जा रहा है । द्विजोत्तमो ! वह व्रत, वह तप और वह योग, जिससे मेरे पूर्वज तत्काल नरक से छुटकारा पा जायें, बताने की कृपा करें । मुझ बलवान तथा साहसी पुत्र के जीते जी मेरे माता पिता घोर नरक में पड़े हुए हैं ! अत: ऐसे पुत्र से क्या लाभ है ?

ब्राह्मण बोले : राजन् ! यहाँ से निकट ही पर्वत मुनि का महान आश्रम है । वे भूत और भविष्य के भी ज्ञाता हैं । नृपश्रेष्ठ ! आप उन्हींके पास चले जाइये ।

ब्राह्मणों की बात सुनकर महाराज वैखानस शीघ्र ही पर्वत मुनि के आश्रम पर गये और वहाँ उन मुनिश्रेष्ठ को देखकर उन्होंने दण्डवत् प्रणाम करके मुनि के चरणों का स्पर्श किया । मुनि ने भी राजा से राज्य के सातों अंगों की कुशलता पूछी ।

राजा बोले: स्वामिन् ! आपकी कृपा से मेरे राज्य के सातों अंग सकुशल हैं किन्तु मैंने स्वप्न में देखा है कि मेरे पितर नरक में पड़े हैं । अत: बताइये कि किस पुण्य के प्रभाव से उनका वहाँ से छुटकारा होगा ?

राजा की यह बात सुनकर मुनिश्रेष्ठ पर्वत एक मुहूर्त तक ध्यानस्थ रहे । इसके बाद वे राजा से बोले :

‘महाराज! मार्गशीर्ष के शुक्लपक्ष में जो ‘मोक्षदा’ नाम की एकादशी होती है, तुम सब लोग उसका व्रत करो और उसका पुण्य पितरों को दे डालो । उस पुण्य के प्रभाव से उनका नरक से उद्धार हो जायेगा ।’

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : युधिष्ठिर ! मुनि की यह बात सुनकर राजा पुन: अपने घर लौट आये । जब उत्तम मार्गशीर्ष मास आया, तब राजा वैखानस ने मुनि के कथनानुसार ‘मोक्षदा एकादशी’ का व्रत करके उसका पुण्य समस्त पितरोंसहित पिता को दे दिया । पुण्य देते ही क्षणभर में आकाश से फूलों की वर्षा होने लगी । वैखानस के पिता पितरोंसहित नरक से छुटकारा पा गये और आकाश में आकर राजा के प्रति यह पवित्र वचन बोले: ‘बेटा ! तुम्हारा कल्याण हो ।’ यह कहकर वे स्वर्ग में चले गये ।

राजन् ! जो इस प्रकार कल्याणमयी ‘‘मोक्षदा एकादशी’ का व्रत करता है, उसके पाप नष्ट हो जाते हैं और मरने के बाद वह मोक्ष प्राप्त कर लेता है । यह मोक्ष देनेवाली ‘मोक्षदा एकादशी’ मनुष्यों के लिए चिन्तामणि के समान समस्त कामनाओं को पूर्ण करनेवाली है । इस माहात्मय के पढ़ने और सुनने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है ।

Mokshada Ekadasi




Mokshada Ekadasi is a very special Ekadasi in two regards; today was the all auspicious day on which Lord Sri Krishna spoke the Srimad Bhagavad Gita to Arjuna on the battlefield of Kurukshetra, at the place now known as Jyotisha tirtha.



Anyone who gifts a Bhagavad Gita away to a deserving person on this day is bestowed profuse blessings by the Sri Krishna Bhagavan.



The Ancient History of Mokshada Ekadasi from Brahmanda Purana:



Yudhishthira Maharaj said, "O Vishnu, master of all, O delight of the three worlds, O Lord of the entire Universe, O creator of the world, O oldest personality, O best of all beings, I offer my most respectful obeisances unto You.



"O Lord of lords, for the benefit of all living entities, kindly answer some questions that I have. What is the name of the Ekadasi that occurs during the light fortnight of the month of Margashirsha (November-December) and removes all sins? How does one observe it properly, and which Deity is worshipped on that holiest of days? O my Lord please explain this to me in full."



Lord Sri Krishna replied, "O dear Yudhishthira, your enquiry is very auspicious in itself and will bring you fame. Just as I previously explained to you about the dearest Utpannaa Maha-Dwadasi - which occurs during the dark part of the month of Margashirsha, which is the day when Ekadasi-devi appeared from My body to kill the demon Mura, and which benefits everything animate and inanimate in the three worlds - so I shall now relate to you regarding this Ekadasi that occurs during the light part of the month of Margashirsha. This Ekadasi is famous as Mokshadaa because it purifies the faithful devotee of all sinful reactions and bestows liberation upon him. The worshippable Deity of this all auspicious day is Lord Damodara. With full attention one should worship Him with incense, a ghee lamp, fragrant flowers, and Tulasi manjaris (buds).



"O best of saintly kings, please listen as I narrate to you the ancient and auspicious history of this wonderful Ekadasi. Simply by hearing this history one can attain the merit earned by performing a horse sacrifice. By the influence of this merit, one's forefathers, mothers, sons, and other relatives who have gone to hell can turn around and go to the heavenly kingdom. For this reason alone, O king, you should listen with rapt attention to this narration. "There once was a beautiful city named Champaka-nagar, which was decorated with devoted Vaishnavas. There the best of saintly kings Maharaj Vaikhaanasa, ruled over his subjects as if they were his very own dear sons and daughters. The brahmins in that capital city were all expert in four kinds of Vedik knowledge. The king, while ruling properly, had a dream one night in which his father was seen to be suffering the pangs of hellish torture in one of the hellish planets ruled over by the Yamaraj. The king was overwhelmed with compassion for his father and shed tears. The next morning, Maharaj Vaikhaanasa described what he had seen in his dream to his council of twice born learned brahmins.



" ' O brahmanas,' the king addressed them, 'in a dream last night I saw my father suffering on a hellish planet. He was crying out in anguish, "O son, please deliver me from this torment of this hellish condition !" Now I have no peace in my mind, and even this beautiful kingdom has become unbearable to me. Not even my horses, elephants, and chariots and my vast wealth in my treasury that formerly brought so much pleasure, gives me no pleasure at all.



" 'Everything, O best of the brahmins, even my own wife and sons, have become a source of unhappiness since I beheld my father suffering the tortures of that hellish condition so. Where can I go, and what can I do, O brahmins, to alleviate this misery? My body is burning with fear and sorrow ! Please tell me what kind of charity, what mode of fasting, what austerity, or what deep meditation, and in service upon which Deity I may have to perform to deliver my father from that agony and bestow upon liberation upon my forefathers. O best among the brahmins, what is the use of one's being a powerful son if one's father must suffer on a hellish planet? Truly, such a son's life is utterly useless, to him and to his forefathers.



" The twice born brahmins replied, 'O king, in the mountainous forest not far from here is the ashram where a great saint Parvata Muni resides. Please go to him, for he is tri-kala-jnan (he knows the past, the present, and the future of everything) and can surely help you in your gaining relief from your misery.'



"Upon hearing this advise, the distressed king immediately set out on a journey to the ashram of the famous sage Parvata Muni. The ashram was indeed very big and housed many learned sages expert in chanting the sacred hymns of the four Vedas (Rg, Yajur, Sama, and Arthava). Approaching the holy ashram, the king beheld Parvata Muni seated among the assembly of sages adorned with hundreds of tilaks (from all the authorised sampradayas) like another Brahmaa or Vyaas.



"Maharaj Vaikhaanasa offered his humble obeisances to the muni, bowing his head and then prostrating his entire body before him. After the king had seated himself among the assembly Parvata Muni asked him about the welfare of the seven limbs of his extensive kingdom (his ministers, his treasury, his military forces, his allies, the brahmins, the sacrificial offerings performed, and the needs of his subjects). The muni also asked him if his kingdom was free of troubles and whether everyone was peaceful, happy and satisfied. To these enquiries the king replied, 'By your mercy O glorious and great sage, all seven limbs of my kingdom are doing very well. Yet there is a problem that has recently arisen, and to solve it I have come to you, O brahmana for your expert help and guidance'.



"Then Parvata Muni, the best of all sages, closed his eyes and meditated on the king's past, present and future. After a few moments he opened his eyes and said, 'Your father is suffering the results of committing a great sin, and I have discovered what it is. In his previous life he quarrelled with his wife and forcibly enjoyed her sexually during her menstrual period. She tried to protest and resist his advances and even yelled out, "Someone please save me! Please, O husband, do not interrupt my monthly period in this way!" Still he did not stop or leave her alone. It is on account of this grievous sin that your father now has fallen into such a hellish condition of suffering.'



"King Vaikhaanasa then said, 'O greatest among sages, by what process of fasting or charity may I liberate my dear father from such a condition? Please tell me how I can relieve and remove the burden of his sinful reactions, which are a great obstacle to his progress toward ultimate release (salvation - liberation - going back home).'



"Parvata Muni replied, 'During the light fortnight of the month of Margashirsha there occurs an Ekadasi called Mokshadaa. If you observe this sacred Ekadasi strictly, with a full fast, and give directly to your suffering father the merit you thus attain/obtain, he will be freed from his pain and instantly liberated'.



"Hearing this, Maharaj Vaikhaanasa profusely thanked the great sage and then returned to his palace to perform his vrata (austere rite). O Yudhishthira, when the light part of the month of Margashirsha at last arrived, Maharaj Vaikhaanasa faithfully waited for the Ekadasi tithi to arrive. He then perfectly and with full faith observed the Ekadasi fast with his wife, children, and other relatives. He dutifully gave the merit from this fast to his father, and as he made the offering, beautiful flower petals showered down from the devas who peered out from behind the clouds in the sky. The king's father was then praised by the messengers of the demigods (devas) and escorted to the celestial region. As he passed his son, as he traversed the lower to middle to higher planets, the father said to the king, 'My dear son, all auspiciousness unto you!'



At last he reached the heavenly realm from where he can again with his newly acquired merit perform devotional service to Krishna or Vishnu and in due course return back to home back to Godhead.



"O son of Pandu, who so ever strictly observes the sacred Mokshadaa Ekadasi, following the established rules and regulations, achieves full and perfect liberation after death. There is no better fasting day than this Ekadasi of the light fortnight of the month of Margashirsha, O Yudhishthira, for it is a crystal-clear and sinless day. Whoever faithfully observes this Ekadasi fast, which is like chintaa-mani (a gem that yields all desires), obtains special merit that is very hard to calculate, for this day can elevate one from hellish life to the heavenly planets, and for one who observes Ekadasi for his own spiritual benefit, this elevates one to go back to Godhead, never to return to this material world."



Thus end the narration of the glories of Margashirsha-shukla Ekadasi or Mokshada Ekadasi, from the Brahmanda Purana.

उत्पत्ति एकादशी

उत्पत्ति एकादशी का व्रत हेमन्त ॠतु में मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष ( गुजरात महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक ) को करना चाहिए । इसकी कथा इस प्रकार है :

युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा : भगवन् ! पुण्यमयी एकादशी तिथि कैसे उत्पन्न हुई? इस संसार में वह क्यों पवित्र मानी गयी तथा देवताओं को कैसे प्रिय हुई?

श्रीभगवान बोले : कुन्तीनन्दन ! प्राचीन समय की बात है । सत्ययुग में मुर नामक दानव रहता था । वह बड़ा ही अदभुत, अत्यन्त रौद्र तथा सम्पूर्ण देवताओं के लिए भयंकर था । उस कालरुपधारी दुरात्मा महासुर ने इन्द्र को भी जीत लिया था । सम्पूर्ण देवता उससे परास्त होकर स्वर्ग से निकाले जा चुके थे और शंकित तथा भयभीत होकर पृथ्वी पर विचरा करते थे । एक दिन सब देवता महादेवजी के पास गये । वहाँ इन्द्र ने भगवान शिव के आगे सारा हाल कह सुनाया ।

इन्द्र बोले : महेश्वर ! ये देवता स्वर्गलोक से निकाले जाने के बाद पृथ्वी पर विचर रहे हैं । मनुष्यों के बीच रहना इन्हें शोभा नहीं देता । देव ! कोई उपाय बतलाइये । देवता किसका सहारा लें ?

महादेवजी ने कहा : देवराज ! जहाँ सबको शरण देनेवाले, सबकी रक्षा में तत्पर रहने वाले जगत के स्वामी भगवान गरुड़ध्वज विराजमान हैं, वहाँ जाओ । वे तुम लोगों की रक्षा करेंगे ।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : युधिष्ठिर ! महादेवजी की यह बात सुनकर परम बुद्धिमान देवराज इन्द्र सम्पूर्ण देवताओं के साथ क्षीरसागर में गये जहाँ भगवान गदाधर सो रहे थे । इन्द्र ने हाथ जोड़कर उनकी स्तुति की ।

इन्द्र बोले : देवदेवेश्वर ! आपको नमस्कार है ! देव ! आप ही पति, आप ही मति, आप ही कर्त्ता और आप ही कारण हैं । आप ही सब लोगों की माता और आप ही इस जगत के पिता हैं । देवता और दानव दोनों ही आपकी वन्दना करते हैं । पुण्डरीकाक्ष ! आप दैत्यों के शत्रु हैं । मधुसूदन ! हम लोगों की रक्षा कीजिये । प्रभो ! जगन्नाथ ! अत्यन्त उग्र स्वभाववाले महाबली मुर नामक दैत्य ने इन सम्पूर्ण देवताओं को जीतकर स्वर्ग से बाहर निकाल दिया है । भगवन् ! देवदेवेश्वर ! शरणागतवत्सल ! देवता भयभीत होकर आपकी शरण में आये हैं । दानवों का विनाश करनेवाले कमलनयन ! भक्तवत्सल ! देवदेवेश्वर ! जनार्दन ! हमारी रक्षा कीजिये… रक्षा कीजिये । भगवन् ! शरण में आये हुए देवताओं की सहायता कीजिये ।

इन्द्र की बात सुनकर भगवान विष्णु बोले : देवराज ! यह दानव कैसा है ? उसका रुप और बल कैसा है तथा उस दुष्ट के रहने का स्थान कहाँ है ?

इन्द्र बोले: देवेश्वर ! पूर्वकाल में ब्रह्माजी के वंश में तालजंघ नामक एक महान असुर उत्पन्न हुआ था, जो अत्यन्त भयंकर था । उसका पुत्र मुर दानव के नाम से विख्यात है । वह भी अत्यन्त उत्कट, महापराक्रमी और देवताओं के लिए भयंकर है । चन्द्रावती नाम से प्रसिद्ध एक नगरी है, उसीमें स्थान बनाकर वह निवास करता है । उस दैत्य ने समस्त देवताओं को परास्त करके उन्हें स्वर्गलोक से बाहर कर दिया है । उसने एक दूसरे ही इन्द्र को स्वर्ग के सिंहासन पर बैठाया है । अग्नि, चन्द्रमा, सूर्य, वायु तथा वरुण भी उसने दूसरे ही बनाये हैं । जनार्दन ! मैं सच्ची बात बता रहा हूँ । उसने सब कोई दूसरे ही कर लिये हैं । देवताओं को तो उसने उनके प्रत्येक स्थान से वंचित कर दिया है ।

इन्द्र की यह बात सुनकर भगवान जनार्दन को बड़ा क्रोध आया । उन्होंने देवताओं को साथ लेकर चन्द्रावती नगरी में प्रवेश किया । भगवान गदाधर ने देखा कि “दैत्यराज बारंबार गर्जना कर रहा है और उससे परास्त होकर सम्पूर्ण देवता दसों दिशाओं में भाग रहे हैं ।’ अब वह दानव भगवान विष्णु को देखकर बोला : ‘खड़ा रह … खड़ा रह ।’ उसकी यह ललकार सुनकर भगवान के नेत्र क्रोध से लाल हो गये । वे बोले : ‘ अरे दुराचारी दानव ! मेरी इन भुजाओं को देख ।’ यह कहकर श्रीविष्णु ने अपने दिव्य बाणों से सामने आये हुए दुष्ट दानवों को मारना आरम्भ किया । दानव भय से विह्लल हो उठे । पाण्ड्डनन्दन ! तत्पश्चात् श्रीविष्णु ने दैत्य सेना पर चक्र का प्रहार किया । उससे छिन्न भिन्न होकर सैकड़ो योद्धा मौत के मुख में चले गये ।

इसके बाद भगवान मधुसूदन बदरिकाश्रम को चले गये । वहाँ सिंहावती नाम की गुफा थी, जो बारह योजन लम्बी थी । पाण्ड्डनन्दन ! उस गुफा में एक ही दरवाजा था । भगवान विष्णु उसीमें सो गये । वह दानव मुर भगवान को मार डालने के उद्योग में उनके पीछे पीछे तो लगा ही था । अत: उसने भी उसी गुफा में प्रवेश किया । वहाँ भगवान को सोते देख उसे बड़ा हर्ष हुआ । उसने सोचा : ‘यह दानवों को भय देनेवाला देवता है । अत: नि:सन्देह इसे मार डालूँगा ।’ युधिष्ठिर ! दानव के इस प्रकार विचार करते ही भगवान विष्णु के शरीर से एक कन्या प्रकट हुई, जो बड़ी ही रुपवती, सौभाग्यशालिनी तथा दिव्य अस्त्र शस्त्रों से सुसज्जित थी । वह भगवान के तेज के अंश से उत्पन्न हुई थी । उसका बल और पराक्रम महान था । युधिष्ठिर ! दानवराज मुर ने उस कन्या को देखा । कन्या ने युद्ध का विचार करके दानव के साथ युद्ध के लिए याचना की । युद्ध छिड़ गया । कन्या सब प्रकार की युद्धकला में निपुण थी । वह मुर नामक महान असुर उसके हुंकारमात्र से राख का ढेर हो गया । दानव के मारे जाने पर भगवान जाग उठे । उन्होंने दानव को धरती पर इस प्रकार निष्प्राण पड़ा देखकर कन्या से पूछा : ‘मेरा यह शत्रु अत्यन्त उग्र और भयंकर था । किसने इसका वध किया है ?’

कन्या बोली: स्वामिन् ! आपके ही प्रसाद से मैंने इस महादैत्य का वध किया है।

श्रीभगवान ने कहा : कल्याणी ! तुम्हारे इस कर्म से तीनों लोकों के मुनि और देवता आनन्दित हुए हैं। अत: तुम्हारे मन में जैसी इच्छा हो, उसके अनुसार मुझसे कोई वर माँग लो । देवदुर्लभ होने पर भी वह वर मैं तुम्हें दूँगा, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है ।

वह कन्या साक्षात् एकादशी ही थी।

उसने कहा: ‘प्रभो ! यदि आप प्रसन्न हैं तो मैं आपकी कृपा से सब तीर्थों में प्रधान, समस्त विघ्नों का नाश करनेवाली तथा सब प्रकार की सिद्धि देनेवाली देवी होऊँ । जनार्दन ! जो लोग आपमें भक्ति रखते हुए मेरे दिन को उपवास करेंगे, उन्हें सब प्रकार की सिद्धि प्राप्त हो । माधव ! जो लोग उपवास, नक्त भोजन अथवा एकभुक्त करके मेरे व्रत का पालन करें, उन्हें आप धन, धर्म और मोक्ष प्रदान कीजिये ।’

श्रीविष्णु बोले: कल्याणी ! तुम जो कुछ कहती हो, वह सब पूर्ण होगा ।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : युधिष्ठिर ! ऐसा वर पाकर महाव्रता एकादशी बहुत प्रसन्न हुई । दोनों पक्षों की एकादशी समान रुप से कल्याण करनेवाली है । इसमें शुक्ल और कृष्ण का भेद नहीं करना चाहिए । यदि उदयकाल में थोड़ी सी एकादशी, मध्य में पूरी द्वादशी और अन्त में किंचित् त्रयोदशी हो तो वह ‘त्रिस्पृशा एकादशी’ कहलाती है । वह भगवान को बहुत ही प्रिय है । यदि एक ‘त्रिस्पृशा एकादशी’ को उपवास कर लिया जाय तो एक हजार एकादशी व्रतों का फल प्राप्त होता है तथा इसी प्रकार द्वादशी में पारण करने पर हजार गुना फल माना गया है । अष्टमी, एकादशी, षष्ठी, तृतीय और चतुर्दशी - ये यदि पूर्वतिथि से विद्ध हों तो उनमें व्रत नहीं करना चाहिए । परवर्तिनी तिथि से युक्त होने पर ही इनमें उपवास का विधान है । पहले दिन में और रात में भी एकादशी हो तथा दूसरे दिन केवल प्रात: काल एकदण्ड एकादशी रहे तो पहली तिथि का परित्याग करके दूसरे दिन की द्वादशीयुक्त एकादशी को ही उपवास करना चाहिए । यह विधि मैंने दोनों पक्षों की एकादशी के लिए बतायी है ।

जो मनुष्य एकादशी को उपवास करता है, वह वैकुण्ठधाम में जाता है, जहाँ साक्षात् भगवान गरुड़ध्वज विराजमान रहते हैं । जो मानव हर समय एकादशी के माहात्मय का पाठ करता है, उसे हजार गौदान के पुण्य का फल प्राप्त होता है । जो दिन या रात में भक्तिपूर्वक इस माहात्म्य का श्रवण करते हैं, वे नि:संदेह ब्रह्महत्या आदि पापों से मुक्त हो जाते हैं । एकादशी के समान पापनाशक व्रत दूसरा कोई नहीं है ।
Utpatti ...utpanna Ekadashi

The fast of Utpatti Ekadashi must be done in the Hemant season, in the margshirsha krishna paksh.

The story related to it is as below ... :

Yudhishthir asked to Lord Krishna, :"Bhagwan,how did this pious date of Ekadashi began? Why is it considered

holy in the world and why is it dear to the dieties?"

Sribhagwan spoke :"Hey kuntinandana{son of kunti}, in ancient times, there lived a demon, named Mur, who

lived in the Satyug.He was incredibly amazing,frightening, scary for the dieties.That huge, deadly demon even conquered Indra,

All the dieties were conquered by him and were banished from heaven and used to roam on the earth, scared and suspicious.

One day they went to Mahadevji{Lord Shiva}.Here Indra narrated the whole story in front of the Lord Shiv."
Indra said :"Hey God of Gods, deities are roaming about on the earth after being banished from the heaven.They

Do not look good with humans.Hey God, please give us some advice,where should we take refuge ?

Mahadevji said :"Hey king of deiteis, Lord Garudadhavaj who gives shelter to everyone, who rescues everyone,

go to him, he will save you."

Lord ShriKrishna said :"hEY ydhishthir, listening to the advice of Mahadeva, wise Indra, along with all the

deities went to Ksheersaagar, where Lord Gadaadhara was sleeping.Here Indra started praising the lord with folded hands."

Indra spoke :"Hey God of Gods, Namaskar to you.You are only husband{master}, you are intellect, you are the creator and reason.

you are the father and mother of all the creatures.Dieties and demons, both praise you.O Pundarikaksha, you are the enemy of the demons.

Hey Madhusudan, please save us.O Prabhu, hey Jagannaatha, a strong wild demon, Mur has won the heaven and banshed us deities from heaven.

O bhagwan, O God of Gods, Sharaagatvatsala, we have came into your shelter frightened by the demon.O destroyer of the demons, Hey Kamalanayan,

Bhaktavatsal, God of Gods,Janaardan! Save us..save us.Bhagvan save us dieties we are in your shelter."

Hearing the pleas of Indra Lord Vishnu spoke :"Hey king of deities ,how does this demon look like?What king of form he has,

how much power does he have? and where does this wicked villian live ?"

Indra spoke :"Hey God of Gods ,in ancient times, in the dynasty of Brahmaji, there appeared a huge demon Taaljangha , who was very

appalling.His son is known as Mur demon.He also has temendous power and is frightening for the dieties.He lives in a city named Chandraavati.

That demon has conquered the dieties and has banished them from heaven.He has made a yet another Indra to sit on the throne of paradise.He has created

his own deities of, Sun, Agni{fire},Varun{water},air .Hey Janaardana, I am telling you the truth, he has created his own people.Dieties have been

banished from everywhere."

Listening to the speech of Indra,Lord Janaardana, became very angry.He entered the city of Chandraavati along with the dieties.Lord Janaardana saw

that "the demon was roaring again and again and the deities are running away in all the 10 directions conquered by him."

Seeing Lord Vishnu , the demon spoke, "Stay where you are........stay right there."Hearing this the eyes of the Lord turned red with anger.Lord

said :"Hey wicked demon, just see my arms."Now Lord Vishnu started killing the demons with his divine arrows, the demons who were approaching him.

The demons were frightened.Hey son of Pandu, later Shrihari blew his chakra on the army of the demons.Now thousands of demons shattered away and died."

"Hence, Lord Madhusudan went to Badrika Aashram.Here there was a cave named Simhaavati, which was 12 yojan{Indian standard to meassure distances} long.

Hey Pandunandana, there was only one door in that cave.Lord Vishnu slept in that cave.That wicked demon was following the Lord in order to kill him, hence he

also entered the cave.Here, seeing the Lord asleep, he became very happy.He thought :"This is a God which has frightened the demons, I will certainly kill him."

Hey Yudhishthir, as the demon thought this, there appeared a girl from the body of Lord Vishnu, who was very beautiful,fortunate and decorated with divine weapons.

She appeared from the brightness of Lord Vishnu.She had a great strength.Yudhishthir, the demon saw the girl.The asked him to fight with her.Now the battle began.

The girl was very accomplished in the art of war.The great demon shattered only with her whooper.When he dies, Lord awakened.Seeing the demon dead on the ground

Lord asked the girl,"This enemy of mine was very powerful, Who has killed him?"

Girl spoke :"Master, with your grace, I have killed this great demon."

ShriBhagwan spoke :"Hey Kalyaani, with this karma of yours, you have pleassured, the sages and dieties of the three worlds.Hence ask for anything you wish for from me.

Even if it is hard to attain by the dieties, I will provide it to you, no doubt about it."

That girl was Ekadashi herself.

She spoke :"Prabho..! If you are happy then, with your grace I want to be predominent among all the pilgrimages,the destroyer of all the obstacles,

and a provider of all the siddhis.Hey Janaardan, those who will kep faith in you and will keep a fast on my date, let them attain whatever they wish for.

Hey Maadhav, those who will keep a fast, with one meal a day or no meal a day, do provide them with money, dharma and liberaton."

Shri Vishnu spoke :"Hey Kalyani, whatever you have spoken, will be that way."

Lord Shrikrishna says :"Yudhthir, hearing this, Mahavrataa Ekadashi was pleased so much.The ekadashis of both the fortnights do the equal welfare.

One should not differenciate between shukla and krishna paksha.If in the begining there is a little Ekadashi, in the middle Dwadashi,and in the end, there is

a little Trayodashi, it is then known as Trisprisha Ekadashi.It is very dear to the Lord.If one keeps a fast of Trisprisha ekadashi, then he attains the effect of k

keeping 1000 ekadashis and like wise the paaran in the dwaadashi is considered as 1000 times more.Ashtami{8th date}, Ekadashi{11th},shashthi{6th}, chaturthi{4th}

and tritiya{3rd}, -all these if they are having an inflence of the previous tithi{dates}, then one should not keep the fast .One should keep the fast only in the parvartini date.

During the previous date, if there is ekadashi during the day and nught both,and there is ekadashi on the morning of the next date,

then one must keep the fast the secong day, including the dwadashi date.This is the process I have told for both the Ekadashis of the month."

" One who keeps the fast of Ekadashi, attains Vaikuntha, where Lord Garudadwaja is himself.A person who keeps on reciting the glory of Ekadashi,he gets the effect of doing charity of

1000 cows.Those who listen to this glory of Ekadashi during the night or day, they get rid of the sins like brahmahatya{killing the brahmins}.

There is no other fast as Ekadashi in this world."

प्रबोधिनी / देव उठनी एकादशी

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा : हे अर्जुन ! मैं तुम्हें मुक्ति देनेवाली कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की ‘प्रबोधिनी एकादशी’ के सम्बन्ध में नारद और ब्रह्माजी के बीच हुए वार्तालाप को सुनाता हूँ । एक बार नारादजी ने ब्रह्माजी से पूछा : ‘हे पिता ! ‘प्रबोधिनी एकादशी’ के व्रत का क्या फल होता है, आप कृपा करके मुझे यह सब विस्तारपूर्वक बतायें ।’

ब्रह्माजी बोले : हे पुत्र ! जिस वस्तु का त्रिलोक में मिलना दुष्कर है, वह वस्तु भी कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की ‘प्रबोधिनी एकादशी’ के व्रत से मिल जाती है । इस व्रत के प्रभाव से पूर्व जन्म के किये हुए अनेक बुरे कर्म क्षणभर में नष्ट हो जाते है । हे पुत्र ! जो मनुष्य श्रद्धापूर्वक इस दिन थोड़ा भी पुण्य करते हैं, उनका वह पुण्य पर्वत के समान अटल हो जाता है । उनके पितृ विष्णुलोक में जाते हैं । ब्रह्महत्या आदि महान पाप भी ‘प्रबोधिनी एकादशी’ के दिन रात्रि को जागरण करने से नष्ट हो जाते हैं ।

हे नारद ! मनुष्य को भगवान की प्रसन्नता के लिए कार्तिक मास की इस एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए । जो मनुष्य इस एकादशी व्रत को करता है, वह धनवान, योगी, तपस्वी तथा इन्द्रियों को जीतनेवाला होता है, क्योंकि एकादशी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है ।

इस एकादशी के दिन जो मनुष्य भगवान की प्राप्ति के लिए दान, तप, होम, यज्ञ (भगवान्नामजप भी परम यज्ञ है। ‘यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि’ । यज्ञों में जपयज्ञ मेरा ही स्वरुप है।’ - श्रीमद्भगवदगीता ) आदि करते हैं, उन्हें अक्षय पुण्य मिलता है ।

इसलिए हे नारद ! तुमको भी विधिपूर्वक विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए । इस एकादशी के दिन मनुष्य को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए और पूजा करनी चाहिए । रात्रि को भगवान के समीप गीत, नृत्य, कथा-कीर्तन करते हुए रात्रि व्यतीत करनी चाहिए ।

‘प्रबोधिनी एकादशी’ के दिन पुष्प, अगर, धूप आदि से भगवान की आराधना करनी चाहिए, भगवान को अर्ध्य देना चाहिए । इसका फल तीर्थ और दान आदि से करोड़ गुना अधिक होता है ।

जो गुलाब के पुष्प से, बकुल और अशोक के फूलों से, सफेद और लाल कनेर के फूलों से, दूर्वादल से, शमीपत्र से, चम्पकपुष्प से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, वे आवागमन के चक्र से छूट जाते हैं । इस प्रकार रात्रि में भगवान की पूजा करके प्रात:काल स्नान के पश्चात् भगवान की प्रार्थना करते हुए गुरु की पूजा करनी चाहिए और सदाचारी व पवित्र ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर अपने व्रत को छोड़ना चाहिए ।

जो मनुष्य चातुर्मास्य व्रत में किसी वस्तु को त्याग देते हैं, उन्हें इस दिन से पुनः ग्रहण करनी चाहिए । जो मनुष्य ‘प्रबोधिनी एकादशी’ के दिन विधिपूर्वक व्रत करते हैं, उन्हें अनन्त सुख मिलता है और अंत में स्वर्ग को जाते हैं ।

Devuthni/ Prabodhini Ekadashi



Lord Shri Krishna said :"Hey Arjun, now I will tell you a story related to the liberating Ekadashi of Kartik Shukla pash named "Prabodhini Ekadashi",

which is a dialogue between Brahmaji and Naradji.Once Naaradji asked to Brahmaji :"Hey father, what is the effect of keeping the fast of Prabodhini Ekadashi? please let me know."

Brahmaji spoke :"Hey son, a thing which is very difficult to attain can be attained by Prabodhini Ekadashi's fast. By keeping this fast so many wrong karmas done in the

previous births are destroyed within seconds.Hey son, those who do even very little good karma during this day, even those are converted into big mountains.Who keeps this fast, his

ancestors attain Vaikuntha.The crime of killing the Brahmins is also destroyed by keeping this fast and staying awake during the night.

"Hey Naarad, humans must keep this fast for pleasing Lord Vishnu.Aperson who keeps the fast of Ekadashi,he becomes prosperous,Yogi, ascetic, master of his senses as Ekadashi

is very dear to Lord Vishnu."

" During this day a person who does to please the Lord charity, meditation,yagna{chanting the holy names is also a yagna......as I am the japa yagna amongst all the yagnas...SrimadbhagwadGita}They attain a good karma that can not be destroyed."

"Hence Naarad, you must also worship Lod Vishnu in the right way.On this Ekadashi, one must wake up in the time of Brahma muhurat{early morning before sunrise}

and should pledge for the fast and worship the Lord.In the night time one should stay awake and spend the night singing, doing kirtan,dancing nearby the Lord."

"On the day of Prabodhini Ekadashi, Lord should be worshiped with incense,flowers etc, and should give Arghaya to the Lord.The effect of this is billion times more than

doing charity and pilgrimages."

"Those who with the rose flowers, Bakul and Ashok flowers, Kaner flowers red and white,Duurvadal, Champak flowers, Shami leaves worship Lord, they are liberated from this world.

Hence one should worship the lord during the night and in the morning time after having a bath,one should pray to the lord and worship his Guruji and offer food to the pious Brahmins and

hence end his fast this way"

"Those who pledge for leaving or sacrificing some particular thing during these 4 months, they must start doing the same right from this day.Those who keep this fast with the

right process, they attain unlimited pleassures and attain heaven after their lives."

रमा एकादशी

युधिष्ठिर ने पूछा : जनार्दन ! मुझ पर आपका स्नेह है, अत: कृपा करके बताइये कि कार्तिक के कृष्णपक्ष में कौन सी एकादशी होती है ?

भगवान श्रीकृष्ण बोले : राजन् ! कार्तिक (गुजरात महाराष्ट्र के अनुसार आश्विन) के कृष्णपक्ष में ‘रमा’ नाम की विख्यात और परम कल्याणमयी एकादशी होती है । यह परम उत्तम है और बड़े-बड़े पापों को हरनेवाली है ।

पूर्वकाल में मुचुकुन्द नाम से विख्यात एक राजा हो चुके हैं, जो भगवान श्रीविष्णु के भक्त और सत्यप्रतिज्ञ थे । अपने राज्य पर निष्कण्टक शासन करनेवाले उन राजा के यहाँ नदियों में श्रेष्ठ ‘चन्द्रभागा’ कन्या के रुप में उत्पन्न हुई । राजा ने चन्द्रसेनकुमार शोभन के साथ उसका विवाह कर दिया । एक बार शोभन दशमी के दिन अपने ससुर के घर आये और उसी दिन समूचे नगर में पूर्ववत् ढिंढ़ोरा पिटवाया गया कि: ‘एकादशी के दिन कोई भी भोजन न करे ।’ इसे सुनकर शोभन ने अपनी प्यारी पत्नी चन्द्रभागा से कहा : ‘प्रिये ! अब मुझे इस समय क्या करना चाहिए, इसकी शिक्षा दो ।’

चन्द्रभागा बोली : प्रभो ! मेरे पिता के घर पर एकादशी के दिन मनुष्य तो क्या कोई पालतू पशु आदि भी भोजन नहीं कर सकते । प्राणनाथ ! यदि आप भोजन करेंगे तो आपकी बड़ी निन्दा होगी । इस प्रकार मन में विचार करके अपने चित्त को दृढ़ कीजिये ।

शोभन ने कहा : प्रिये ! तुम्हारा कहना सत्य है । मैं भी उपवास करुँगा । दैव का जैसा विधान है, वैसा ही होगा ।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : इस प्रकार दृढ़ निश्चय करके शोभन ने व्रत के नियम का पालन किया किन्तु सूर्योदय होते होते उनका प्राणान्त हो गया । राजा मुचुकुन्द ने शोभन का राजोचित दाह संस्कार कराया । चन्द्रभागा भी पति का पारलौकिक कर्म करके पिता के ही घर पर रहने लगी ।

नृपश्रेष्ठ ! उधर शोभन इस व्रत के प्रभाव से मन्दराचल के शिखर पर बसे हुए परम रमणीय देवपुर को प्राप्त हुए । वहाँ शोभन द्वितीय कुबेर की भाँति शोभा पाने लगे । एक बार राजा मुचुकुन्द के नगरवासी विख्यात ब्राह्मण सोमशर्मा तीर्थयात्रा के प्रसंग से घूमते हुए मन्दराचल पर्वत पर गये, जहाँ उन्हें शोभन दिखायी दिये । राजा के दामाद को पहचानकर वे उनके समीप गये । शोभन भी उस समय द्विजश्रेष्ठ सोमशर्मा को आया हुआ देखकर शीघ्र ही आसन से उठ खड़े हुए और उन्हें प्रणाम किया । फिर क्रमश : अपने ससुर राजा मुचुकुन्द, प्रिय पत्नी चन्द्रभागा तथा समस्त नगर का कुशलक्षेम पूछा ।

सोमशर्मा ने कहा : राजन् ! वहाँ सब कुशल हैं । आश्चर्य है ! ऐसा सुन्दर और विचित्र नगर तो कहीं किसीने भी नहीं देखा होगा । बताओ तो सही, आपको इस नगर की प्राप्ति कैसे हुई?

शोभन बोले : द्विजेन्द्र ! कार्तिक के कृष्णपक्ष में जो ‘रमा’ नाम की एकादशी होती है, उसीका व्रत करने से मुझे ऐसे नगर की प्राप्ति हुई है । ब्रह्मन् ! मैंने श्रद्धाहीन होकर इस उत्तम व्रत का अनुष्ठान किया था, इसलिए मैं ऐसा मानता हूँ कि यह नगर स्थायी नहीं है । आप मुचुकुन्द की सुन्दरी कन्या चन्द्रभागा से यह सारा वृत्तान्त कहियेगा ।

शोभन की बात सुनकर ब्राह्मण मुचुकुन्दपुर में गये और वहाँ चन्द्रभागा के सामने उन्होंने सारा वृत्तान्त कह सुनाया ।

सोमशर्मा बोले : शुभे ! मैंने तुम्हारे पति को प्रत्यक्ष देखा । इन्द्रपुरी के समान उनके दुर्द्धर्ष नगर का भी अवलोकन किया, किन्तु वह नगर अस्थिर है । तुम उसको स्थिर बनाओ ।

चन्द्रभागा ने कहा : ब्रह्मर्षे ! मेरे मन में पति के दर्शन की लालसा लगी हुई है । आप मुझे वहाँ ले चलिये । मैं अपने व्रत के पुण्य से उस नगर को स्थिर बनाऊँगी ।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : राजन् ! चन्द्रभागा की बात सुनकर सोमशर्मा उसे साथ ले मन्दराचल पर्वत के निकट वामदेव मुनि के आश्रम पर गये । वहाँ ॠषि के मंत्र की शक्ति तथा एकादशी सेवन के प्रभाव से चन्द्रभागा का शरीर दिव्य हो गया तथा उसने दिव्य गति प्राप्त कर ली । इसके बाद वह पति के समीप गयी । अपनी प्रिय पत्नी को आया हुआ देखकर शोभन को बड़ी प्रसन्नता हुई । उन्होंने उसे बुलाकर अपने वाम भाग में सिंहासन पर बैठाया । तदनन्तर चन्द्रभागा ने अपने प्रियतम से यह प्रिय वचन कहा: ‘नाथ ! मैं हित की बात कहती हूँ, सुनिये । जब मैं आठ वर्ष से अधिक उम्र की हो गयी, तबसे लेकर आज तक मेरे द्वारा किये हुए एकादशी व्रत से जो पुण्य संचित हुआ है, उसके प्रभाव से यह नगर कल्प के अन्त तक स्थिर रहेगा तथा सब प्रकार के मनोवांछित वैभव से समृद्धिशाली रहेगा ।’

नृपश्रेष्ठ ! इस प्रकार ‘रमा’ व्रत के प्रभाव से चन्द्रभागा दिव्य भोग, दिव्य रुप और दिव्य आभरणों से विभूषित हो अपने पति के साथ मन्दराचल के शिखर पर विहार करती है । राजन् ! मैंने तुम्हारे समक्ष ‘रमा’ नामक एकादशी का वर्णन किया है । यह चिन्तामणि तथा कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करनेवाली है ।
Ramaa Ekadashi

Yudhishthir asked :"Hey Janaardan, you really love me, hence please tell me about the Ekadashi of Kartik Krishna Paksh,"

Lord Krishna said :"Hey king, Kartik Krishna Paksh Ekadashi is known as Ramaa Ekadashi, it is very great and a destroyer of the

horrible sins."

"In ancient times there was a king named Muchukanda, who was very famous, loved Lord Vishnu and always spoke the truth."

He had a daughter named Chandrabhaagaa .King married her to Chandrasen kumar Shoban.Once Shoban came to his father-in-law's house and that day

thee was this announcement that:"Nobody will eat on Ekadashi."Hearing this Shoban asked his wife :"Dear,what should I do now, please guide me."

Chandrabhaagaa spoke: Dear, in my father's house not only humans but even the pets do not eat anything on Ekadashi.If you eat on this day, you

will be criticized, hence please do make your heart strong and do not eat please."

Shoban said :"Dear, you are right, I will keep this fast too."

Lord Shri Krishna said : "Hence this way , Shoban kept this fast but before sunrise, he died.He was provided with the kingly cremation by the king.

Now Chandrabhaagaa started living with her father ."

" There Shoban after that life attained Devapur, and started living at the top of the Mandaraanchal mountains as a second Kuber. Once a famous brahmin from

king Muchukand 's kingdom named Somnaath Sharma went on a pilgrimage on the Madraanchal mountains where he saw Shodhan.He recognised him as son-in-law of his king and hence

went near to him.King Shobhan too seeing a great Brahmin approaching towards him stood up and greeted him.Hence asked about his father-in-law, wife and the whole city."

Somnaath Sharma said :" Hey great king everything is fine there.It is amazing, this is an incredible city, nobody must have seen this kind of city before. Please tell me

how did you get/achieve this city?"

Shobhan spoke : "Hey Brahmin, I had kept the fast of Ramaa Ekadashi of kartik krishna paksh, thats why I attained this city.Thought I did not have any faith on the fast thats why

this city is not stable.Please tell this story to Muchukand king's beautiful daughter , Chandrabhaagaa."

Hearing that story , the Brahmin went to the kingdom of Muchukundupur and told the whole story to Chandrabhaagaa.

Somsharma said :"I saw your husband there,I saw his heavenly city too.But his city is unstable, you make it stable."

Chandrabhaagaa said :"Brahmarishi, I want to see my husband .please take me there. With the effect of my fast I will make that city stable."

Lord Krishna said :"Hearing Chandrabhaagaa, Somnaath Sharma took her to near the top of Mandranchal mountain , in an Aashram of Vaamdev Sage.Here with the power of the

heavenly mantra of that sage and keeping the fast of Ekadashi, her body became angelic, heavenly.Hence she went to her husband.Shobhan became so happy seeing his dear wife approaching towards him.

He made her sit besides him on a throne on his left side.Now Chandrabhaagaa spoke these sweet words :"Hey master , listen, I have kept the fast of Ekadashi right from when I was 8 years old,with whose

effect this city will remain stable and prosperous for a long period."

"Hence Hey king,with the effect of the fast of Ekadashi, Chandrabhaaga, has attained divine pleassures, divine form,divine ornaments,and she along with her husband roams on the mountains of Mandaraanchal.

Heuy king I have told you the glory of Ramaa Ekadashi.It fulfills the wishes just like Chintamani{a gem with whose effect whateven one thinks of , he gets it} and Kamdhenu{a cow, which provides its bearer whatever he asks for}.

पापांकुशा एकादशी

युधिष्ठिर ने पूछा : हे मधुसूदन ! अब आप कृपा करके यह बताइये कि आश्विन के शुक्लपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है और उसका माहात्म्य क्या है ?

भगवान श्रीकृष्ण बोले : राजन् ! आश्विन के शुक्लपक्ष में जो एकादशी होती है, वह ‘पापांकुशा’ के नाम से विख्यात है । वह सब पापों को हरनेवाली, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करनेवाली, शरीर को निरोग बनानेवाली तथा सुन्दर स्त्री, धन तथा मित्र देनेवाली है । यदि अन्य कार्य के प्रसंग से भी मनुष्य इस एकमात्र एकादशी को उपास कर ले तो उसे कभी यम यातना नहीं प्राप्त होती ।

राजन् ! एकादशी के दिन उपवास और रात्रि में जागरण करनेवाले मनुष्य अनायास ही दिव्यरुपधारी, चतुर्भुज, गरुड़ की ध्वजा से युक्त, हार से सुशोभित और पीताम्बरधारी होकर भगवान विष्णु के धाम को जाते हैं । राजेन्द्र ! ऐसे पुरुष मातृपक्ष की दस, पितृपक्ष की दस तथा पत्नी के पक्ष की भी दस पीढ़ियों का उद्धार कर देते हैं । उस दिन सम्पूर्ण मनोरथ की प्राप्ति के लिए मुझ वासुदेव का पूजन करना चाहिए । जितेन्द्रिय मुनि चिरकाल तक कठोर तपस्या करके जिस फल को प्राप्त करता है, वह फल उस दिन भगवान गरुड़ध्वज को प्रणाम करने से ही मिल जाता है ।

जो पुरुष सुवर्ण, तिल, भूमि, गौ, अन्न, जल, जूते और छाते का दान करता है, वह कभी यमराज को नहीं देखता । नृपश्रेष्ठ ! दरिद्र पुरुष को भी चाहिए कि वह स्नान, जप ध्यान आदि करने के बाद यथाशक्ति होम, यज्ञ तथा दान वगैरह करके अपने प्रत्येक दिन को सफल बनाये ।

जो होम, स्नान, जप, ध्यान और यज्ञ आदि पुण्यकर्म करनेवाले हैं, उन्हें भयंकर यम यातना नहीं देखनी पड़ती । लोक में जो मानव दीर्घायु, धनाढय, कुलीन और निरोग देखे जाते हैं, वे पहले के पुण्यात्मा हैं । पुण्यकर्त्ता पुरुष ऐसे ही देखे जाते हैं । इस विषय में अधिक कहने से क्या लाभ, मनुष्य पाप से दुर्गति में पड़ते हैं और धर्म से स्वर्ग में जाते हैं ।

राजन् ! तुमने मुझसे जो कुछ पूछा था, उसके अनुसार ‘पापांकुशा एकादशी’ का माहात्म्य मैंने वर्णन किया । अब और क्या सुनना चाहते हो?

Papankusha Ekadashi

King Yudhishthar asked to Lord Krishna...: hey Madhusudan, please tell me the glory of the ekadashi of

Ashwin Shukla Paksh ..?"

Lord Krishna said ,"Hey king, the ekadashi of Ashwin Shukla Paksh,is known as Paapankusha Ekadashi

It just washes away all the paapas[sins],it provides one with heaven and moksha[deliverance],it provides one

good health, money and wealth.Even if a person keeps this fast just like that, he will not ever have to experience the tortute of the yama[God of death]."

"Hey king with the fast of ekadashi, and jaagran { night awakening}, people go easily

to the Vaikuntha, by having a divine form with four arms,decorated with ornaments and yellow clothes,on a plane having a flag of Garuda.Hey king of kings,

such people deliver, rescue 10 previous generations of the maternal side,10 previous generations of the paternal side, and 10 previous generations of wife's side

one should worship Vasudas on that day.The result that Abstinent sages get after doing hard tapasya [meditation] for years that very

result one gets only by doing pranaam to the flag of Garuda."

"Those men who give alms of gold,sesame,cow,land,grain,water,shoes,umbrella,he never sees yamraj{God of death}

hey king,even the poor people should meditation,holy bath,meditation,yagna, alms on his accord and should make his life blessful.

Those people who do yagna,bath, japa,meditation,and do good karmas,they never experience the toture of yama.The people

who are long lived,rich,healthy,they have done good karmas in their previous lives.What else can be said about this, those who do good karmas,

go to heaven and those who do bad karmas rot in hell."

Hey king I have told you the story of Paapankusha Ekadashi, any further questions..?"

इन्दिरा एकादशी

युधिष्ठिर ने पूछा : हे मधुसूदन ! कृपा करके मुझे यह बताइये कि आश्विन के कृष्णपक्ष में कौन सी एकादशी होती है ?

भगवान श्रीकृष्ण बोले : राजन् ! आश्विन (गुजरात महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद) के कृष्णपक्ष में ‘इन्दिरा’ नाम की एकादशी होती है । उसके व्रत के प्रभाव से बड़े बड़े पापों का नाश हो जाता है । नीच योनि में पड़े हुए पितरों को भी यह एकादशी सदगति देनेवाली है ।

राजन् ! पूर्वकाल की बात है । सत्ययुग में इन्द्रसेन नाम से विख्यात एक राजकुमार थे, जो माहिष्मतीपुरी के राजा होकर धर्मपूर्वक प्रजा का पालन करते थे । उनका यश सब ओर फैल चुका था ।

राजा इन्द्रसेन भगवान विष्णु की भक्ति में तत्पर हो गोविन्द के मोक्षदायक नामों का जप करते हुए समय व्यतीत करते थे और विधिपूर्वक अध्यात्मतत्त्व के चिन्तन में संलग्न रहते थे । एक दिन राजा राजसभा में सुखपूर्वक बैठे हुए थे, इतने में ही देवर्षि नारद आकाश से उतरकर वहाँ आ पहुँचे । उन्हें आया हुआ देख राजा हाथ जोड़कर खड़े हो गये और विधिपूर्वक पूजन करके उन्हें आसन पर बिठाया । इसके बाद वे इस प्रकार बोले: ‘मुनिश्रेष्ठ ! आपकी कृपा से मेरी सर्वथा कुशल है । आज आपके दर्शन से मेरी सम्पूर्ण यज्ञ क्रियाएँ सफल हो गयीं । देवर्षे ! अपने आगमन का कारण बताकर मुझ पर कृपा करें ।

नारदजी ने कहा : नृपश्रेष्ठ ! सुनो । मेरी बात तुम्हें आश्चर्य में डालनेवाली है । मैं ब्रह्मलोक से यमलोक में गया था । वहाँ एक श्रेष्ठ आसन पर बैठा और यमराज ने भक्तिपूर्वक मेरी पूजा की । उस समय यमराज की सभा में मैंने तुम्हारे पिता को भी देखा था । वे व्रतभंग के दोष से वहाँ आये थे । राजन् ! उन्होंने तुमसे कहने के लिए एक सन्देश दिया है, उसे सुनो । उन्होंने कहा है: ‘बेटा ! मुझे ‘इन्दिरा एकादशी’ के व्रत का पुण्य देकर स्वर्ग में भेजो ।’ उनका यह सन्देश लेकर मैं तुम्हारे पास आया हूँ । राजन् ! अपने पिता को स्वर्गलोक की प्राप्ति कराने के लिए ‘इन्दिरा एकादशी’ का व्रत करो ।

राजा ने पूछा : भगवन् ! कृपा करके ‘इन्दिरा एकादशी’ का व्रत बताइये । किस पक्ष में, किस तिथि को और किस विधि से यह व्रत करना चाहिए ।

नारदजी ने कहा : राजेन्द्र ! सुनो । मैं तुम्हें इस व्रत की शुभकारक विधि बतलाता हूँ । आश्विन मास के कृष्णपक्ष में दशमी के उत्तम दिन को श्रद्धायुक्त चित्त से प्रतःकाल स्नान करो । फिर मध्याह्नकाल में स्नान करके एकाग्रचित्त हो एक समय भोजन करो तथा रात्रि में भूमि पर सोओ । रात्रि के अन्त में निर्मल प्रभात होने पर एकादशी के दिन दातुन करके मुँह धोओ । इसके बाद भक्तिभाव से निम्नांकित मंत्र पढ़ते हुए उपवास का नियम ग्रहण करो :

अघ स्थित्वा निराहारः सर्वभोगविवर्जितः ।

श्वो भोक्ष्ये पुण्डरीकाक्ष शरणं मे भवाच्युत ॥

‘कमलनयन भगवान नारायण ! आज मैं सब भोगों से अलग हो निराहार रहकर कल भोजन करुँगा । अच्युत ! आप मुझे शरण दें । ’

इस प्रकार नियम करके मध्याह्नकाल में पितरों की प्रसन्नता के लिए शालग्राम शिला के सम्मुख विधिपूर्वक श्राद्ध करो तथा दक्षिणा से ब्राह्मणों का सत्कार करके उन्हें भोजन कराओ । पितरों को दिये हुए अन्नमय पिण्ड को सूँघकर गाय को खिला दो । फिर धूप और गन्ध आदि से भगवान ह्रषिकेश का पूजन करके रात्रि में उनके समीप जागरण करो । तत्पश्चात् सवेरा होने पर द्वादशी के दिन पुनः भक्तिपूर्वक श्रीहरि की पूजा करो । उसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर भाई बन्धु, नाती और पुत्र आदि के साथ स्वयं मौन होकर भोजन करो ।

राजन् ! इस विधि से आलस्यरहित होकर यह व्रत करो । इससे तुम्हारे पितर भगवान विष्णु के वैकुण्ठधाम में चले जायेंगे ।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : राजन् ! राजा इन्द्रसेन से ऐसा कहकर देवर्षि नारद अन्तर्धान हो गये । राजा ने उनकी बतायी हुई विधि से अन्त: पुर की रानियों, पुत्रों और भृत्योंसहित उस उत्तम व्रत का अनुष्ठान किया ।

कुन्तीनन्दन ! व्रत पूर्ण होने पर आकाश से फूलों की वर्षा होने लगी । इन्द्रसेन के पिता गरुड़ पर आरुढ़ होकर श्रीविष्णुधाम को चले गये और राजर्षि इन्द्रसेन भी निष्कण्टक राज्य का उपभोग करके अपने पुत्र को राजसिंहासन पर बैठाकर स्वयं स्वर्गलोक को चले गये । इस प्रकार मैंने तुम्हारे सामने ‘इन्दिरा एकादशी’ व्रत के माहात्म्य का वर्णन किया है । इसको पढ़ने और सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है ।
Indira Ekadashi

Yudhishthir asked : "Hey Madhusudan, please tell me which is the ekadashi of Ashwin Krishna Paksh?"

Lord Krishna said:"Hey king the ekadashi of Ashwin Krishna Paksh, is known as Indira Ekadashi.With its effect, huge sins are

destroyed.Even the ancestors who are now in the low births, they are delievered by this fast."

"King, in ancient times ,there was a famous prince named Indrasen, who became the king of Mahishmatipur and he took care of his people

with dharma.He was very famous."

"King Indrasen used to japa of Lord Vishnu's pious names and used to be busy in meditatation all the time.Once upon a time he was

sitting in his court,and sage Naarad appeared in front of him. Seeing the great sage, king greeted sage Naarad, and made him sit on the Aasana.

and said," Hey great Saint, with your grace, I am fine and with your darshan,I am honoured, so please let me know the cause of your kind visit."

"Sage Naarad said, Hey king listen, my story will surprise you.I went to yamaloka,

{a world ,realm of the God of death} from Brahmaloka{a world, realm of Brahmaji, the creator}. There yamadeva{God of death} made me sit on a great

Aasana and worshiped me.There I saw your father too.He had to come there because of the sin of breaching, or breaking a fast. Hey king your father has

sent me a message for you. he said, "Son do keep the fast of Indira Ekadashi and send or dedicate that good karma to me and send me to heaven."

Hey king I have came here with this message of your father.Do keep the fast of Indira Ekadashi for your father."

"King asked" hey sage, please let me know how this fast is done, when does it come, on which fortnight and on what date, please let me know."

Narad ji said " Hey king of kings ,listen,let me tell you the process of this fast. On Ashwin Krishna Paksh, Dashmi, that is the 10th day,

take a bath in the early morning and have a meal in the noon time, and sleep on the earth in the night.In the early morning of Ekadashi, take a shower and

brush your teeth and recite this mantra...:

अघ स्थित्वा निराहारः सर्वभोगविवर्जितः ।

श्वो भोक्ष्ये पुण्डरीकाक्ष शरणं मे भवाच्युत ॥

Agha sthitya nirahaaraha sarvabhogavivarjitaha.

Shvo Bhokshaye pundarikaaksha sharanam mey bhavaachyuta.

" Hey kamalanayan {having eyes like lotus}, Lord Naarayan.I surrender to you, and will not have any meal today and will eat tommorow."{

"Hence in the afternoon time,do the Shraadha of your ancestors in front of Shaaligram, ang give alms to the brahmins and offer them food.

Smell the dough meant for the ancestors and offer it to the cows.Do the jaagran in the night and worship Lord Rishikesh,with incense . Then in the morning on the Dwaadashi,

again worship Lord Shri Hari and offer food to the brahmins and afterwords have a meal along with your family members, but silently,unvoiced."

"Hence keep this fast with this process, and your ancestors will attain Vaikuntha."

Lord Krishna says that "saying this sage Naarada dissapeared and king Indrasen kept this fast along ewith his queens, princes and brothers."

"Hey Kuntinandan{son of kunti}, when the fast was done, the rain of the flowers fell from the sky.Father of the king Indrasen went to Vaikuntha sitting on Garuda,

and Indrasena after ruling his kingdom througout his lifetime went to heaven afdter his life.Hence I have told you the glory of Indira Ekadashi. All sins of a person are destroyed by

by reading and hearing this holy tale."

एकादशी की रात्रि में श्रीहरि के समीप जागरण का माहात्मय

सब धर्मों के ज्ञाता, वेद और शास्त्रों के अर्थज्ञान में पारंगत, सबके हृदय में रमण करनेवाले श्रीविष्णु के तत्त्व को जाननेवाले तथा भगवत्परायण प्रह्लादजी जब सुखपूर्वक बैठे हुए थे, उस समय उनके समीप स्वधर्म का पालन करनेवाले महर्षि कुछ पूछने के लिए आये ।

महर्षियों ने कहा : प्रह्रादजी ! आप कोई ऐसा साधन बताइये, जिससे ज्ञान, ध्यान और इन्द्रियनिग्रह के बिना ही अनायास भगवान विष्णु का परम पद प्राप्त हो जाता है । उनके ऐसा कहने पर संपूर्ण लोकों के हित के लिए उद्यत रहनेवाले विष्णुभक्त महाभाग प्रह्रादजी ने संक्षेप में इस प्रकार कहा : महर्षियों ! जो अठारह पुराणों का सार से भी सारतर तत्त्व है, जिसे कार्तिकेयजी के पूछने पर भगवान शंकर ने उन्हें बताया था, उसका वर्णन करता हूँ, सुनिये ।

महादेवजी कार्तिकेय से बोले : जो कलि में एकादशी की रात में जागरण करते समय वैष्णव शास्त्र का पाठ करता है, उसके कोटि जन्मों के किये हुए चार प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं । जो एकादशी के दिन वैष्णव शास्त्र का उपदेश करता है, उसे मेरा भक्त जानना चाहिए ।

जिसे एकादशी के जागरण में निद्रा नहीं आती तथा जो उत्साहपूर्वक नाचता और गाता है, वह मेरा विशेष भक्त है । मैं उसे उत्तम ज्ञान देता हूँ और भगवान विष्णु मोक्ष प्रदान करते हैं । अत: मेरे भक्त को विशेष रुप से जागरण करना चाहिए । जो भगवान विष्णु से वैर करते हैं, उन्हें पाखण्डी जानना चाहिए । जो एकादशी को जागरण करते और गाते हैं, उन्हें आधे निमेष में अग्निष्टोम तथा अतिरात्र यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है । जो रात्रि जागरण में बारंबार भगवान विष्णु के मुखारविंद का दर्शन करते हैं, उनको भी वही फल प्राप्त होता है । जो मानव द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के आगे जागरण करते हैं, वे यमराज के पाश से मुक्त हो जाते हैं । जो द्वादशी को जागरण करते समय गीता शास्त्र से मनोविनोद करते हैं, वे भी यमराज के बन्धन से मुक्त हो जाते हैं । जो प्राणत्याग हो जाने पर भी द्वादशी का जागरण नहीं छोड़ते, वे धन्य और पुण्यात्मा हैं । जिनके वंश के लोग एकादशी की रात में जागरण करते हैं, वे ही धन्य हैं । जिन्होंने एकादशी को जागरण किया हैं, उन्होंने यज्ञ, दान , गयाश्राद्ध और नित्य प्रयागस्नान कर लिया । उन्हें संन्यासियों का पुण्य भी मिल गया और उनके द्वारा इष्टापूर्त कर्मों का भी भलीभाँति पालन हो गया । षडानन ! भगवान विष्णु के भक्त जागरणसहित एकादशी व्रत करते हैं, इसलिए वे मुझे सदा ही विशेष प्रिय हैं । जिसने वर्द्धिनी एकादशी की रात में जागरण किया है, उसने पुन: प्राप्त होनेवाले शरीर को स्वयं ही भस्म कर दिया । जिसने त्रिस्पृशा एकादशी को रात में जागरण किया है, वह भगवान विष्णु के स्वरुप में लीन हो जाता है । जिसने हरिबोधिनी एकादशी की रात में जागरण किया है, उसके स्थूल सूक्ष्म सभी पाप नष्ट हो जाते हैं । जो द्वादशी की रात में जागरण तथा ताल स्वर के साथ संगीत का आयोजन करता है, उसे महान पुण्य की प्राप्ति होती है । जो एकादशी के दिन ॠषियों द्वारा बनाये हुए दिव्य स्तोत्रों से, ॠग्वेद , यजुर्वेद तथा सामवेद के वैष्णव मन्त्रों से, संस्कृत और प्राकृत के अन्य स्तोत्रों से व गीत वाद्य आदि के द्वारा भगवान विष्णु को सन्तुष्ट करता है उसे भगवान विष्णु भी परमानन्द प्रदान करते हैं ।

य: पुन: पठते रात्रौ गातां नामसहस्रकम् ।

द्वादश्यां पुरतो विष्णोर्वैष्णवानां समापत: ।

स गच्छेत्परम स्थान यत्र नारायण: त्वयम् ।

जो एकादशी की रात में भगवान विष्णु के आगे वैष्णव भक्तों के समीप गीता और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करता है, वह उस परम धाम में जाता है, जहाँ साक्षात् भगवान नारायण विराजमान हैं ।

पुण्यमय भागवत तथा स्कन्दपुराण भगवान विष्णु को प्रिय हैं । मथुरा और व्रज में भगवान विष्णु के बालचरित्र का जो वर्णन किया गया है, उसे जो एकादशी की रात में भगवान केशव का पूजन करके पढ़ता है, उसका पुण्य कितना है, यह मैं भी नहीं जानता । कदाचित् भगवान विष्णु जानते हों । बेटा ! भगवान के समीप गीत, नृत्य तथा स्तोत्रपाठ आदि से जो फल होता है, वही कलि में श्रीहरि के समीप जागरण करते समय ‘विष्णुसहस्रनाम, गीता तथा श्रीमद्भागवत’ का पाठ करने से सहस्र गुना होकर मिलता है । जो श्रीहरि के समीप जागरण करते समय रात में दीपक जलाता है, उसका पुण्य सौ कल्पों में भी नष्ट नहीं होता । जो जागरणकाल में मंजरीसहित तुलसीदल से भक्तिपूर्वक श्रीहरि का पूजन करता है, उसका पुन: इस संसार में जन्म नहीं होता । स्नान, चन्दन , लेप, धूप, दीप, नैवेघ और ताम्बूल यह सब जागरणकाल में भगवान को समर्पित किया जाय तो उससे अक्षय पुण्य होता है । कार्तिकेय ! जो भक्त मेरा ध्यान करना चाहता है, वह एकादशी की रात्रि में श्रीहरि के समीप भक्तिपूर्वक जागरण करे । एकादशी के दिन जो लोग जागरण करते हैं उनके शरीर में इन्द्र आदि देवता आकर स्थित होते हैं । जो जागरणकाल में महाभारत का पाठ करते हैं, वे उस परम धाम में जाते हैं जहाँ संन्यासी महात्मा जाया करते हैं । जो उस समय श्रीरामचन्द्रजी का चरित्र, दशकण्ठ वध पढ़ते हैं वे योगवेत्ताओं की गति को प्राप्त होते हैं ।

जिन्होंने श्रीहरि के समीप जागरण किया है, उन्होंने चारों वेदों का स्वाध्याय, देवताओं का पूजन, यज्ञों का अनुष्ठान तथा सब तीर्थों में स्नान कर लिया । श्रीकृष्ण से बढ़कर कोई देवता नहीं है और एकादशी व्रत के समान दूसरा कोई व्रत नहीं है । जहाँ भागवत शास्त्र है, भगवान विष्णु के लिए जहाँ जागरण किया जाता है और जहाँ शालग्राम शिला स्थित होती है, वहाँ साक्षात् भगवान विष्णु उपस्थित होते हैं ।

एकादशी व्रत विधि

दशमी की रात्रि को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें तथा भोग विलास से भी दूर रहें । प्रात: एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें; नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करे । यदि यह सम्भव न हो तो पानी से बारह कुल्ले कर लें । फिर स्नानादि कर मंदिर में जाकर गीता पाठ करें या पुरोहितादि से श्रवण करें । प्रभु के सामने इस प्रकार प्रण करना चाहिए कि: ‘आज मैं चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करुँगा और न ही किसीका दिल दुखाऊँगा । गौ, ब्राह्मण आदि को फलाहार व अन्नादि देकर प्रसन्न करुँगा । रात्रि को जागरण कर कीर्तन करुँगा , ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जाप करुँगा, राम, कृष्ण , नारायण इत्यादि विष्णुसहस्रनाम को कण्ठ का भूषण बनाऊँगा ।’ - ऐसी प्रतिज्ञा करके श्रीविष्णु भगवान का स्मरण कर प्रार्थना करें कि : ‘हे त्रिलोकपति ! मेरी लाज आपके हाथ है, अत: मुझे इस प्रण को पूरा करने की शक्ति प्रदान करें ।’ मौन, जप, शास्त्र पठन , कीर्तन, रात्रि जागरण एकादशी व्रत में विशेष लाभ पँहुचाते हैं।

एकादशी के दिन अशुद्ध द्रव्य से बने पेय न पीयें । कोल्ड ड्रिंक्स, एसिड आदि डाले हुए फलों के डिब्बाबंद रस को न पीयें । दो बार भोजन न करें । आइसक्रीम व तली हुई चीजें न खायें । फल अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा थोड़े दूध या जल पर रहना विशेष लाभदायक है । व्रत के (दशमी, एकादशी और द्वादशी) -इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर, उड़द, चने, कोदो (एक प्रकार का धान), शाक, शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) - इनका सेवन न करें । व्रत के पहले दिन (दशमी को) और दूसरे दिन (द्वादशी को) हविष्यान्न (जौ, गेहूँ, मूँग, सेंधा नमक, कालीमिर्च, शर्करा और गोघृत आदि) का एक बार भोजन करें।

फलाहारी को गोभी, गाजर, शलजम, पालक, कुलफा का साग इत्यादि सेवन नहीं करना चाहिए । आम, अंगूर, केला, बादाम, पिस्ता इत्यादि अमृत फलों का सेवन करना चाहिए ।

जुआ, निद्रा, पान, परायी निन्दा, चुगली, चोरी, हिंसा, मैथुन, क्रोध तथा झूठ, कपटादि अन्य कुकर्मों से नितान्त दूर रहना चाहिए । बैल की पीठ पर सवारी न करें ।


भूलवश किसी निन्दक से बात हो जाय तो इस दोष को दूर करने के लिए भगवान सूर्य के दर्शन तथा धूप दीप से श्रीहरि की पूजा कर क्षमा माँग लेनी चाहिए । एकादशी के दिन घर में झाडू नहीं लगायें, इससे चींटी आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है । इस दिन बाल नहीं कटायें । मधुर बोलें, अधिक न बोलें, अधिक बोलने से न बोलने योग्य वचन भी निकल जाते हैं । सत्य भाषण करना चाहिए । इस दिन यथाशक्ति अन्नदान करें किन्तु स्वयं किसीका दिया हुआ अन्न कदापि ग्रहण न करें । प्रत्येक वस्तु प्रभु को भोग लगाकर तथा तुलसीदल छोड़कर ग्रहण करनी चाहिए ।

एकादशी के दिन किसी सम्बन्धी की मृत्यु हो जाय तो उस दिन व्रत रखकर उसका फल संकल्प करके मृतक को देना चाहिए और श्रीगंगाजी में पुष्प (अस्थि) प्रवाहित करने पर भी एकादशी व्रत रखकर व्रत फल प्राणी के निमित्त दे देना चाहिए । प्राणिमात्र को अन्तर्यामी का अवतार समझकर किसीसे छल कपट नहीं करना चाहिए । अपना अपमान करने या कटु वचन बोलनेवाले पर भूलकर भी क्रोध नहीं करें । सन्तोष का फल सर्वदा मधुर होता है । मन में दया रखनी चाहिए । इस विधि से व्रत करनेवाला उत्तम फल को प्राप्त करता है । द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को मिष्टान्न, दक्षिणादि से प्रसन्न कर उनकी परिक्रमा कर लेनी चाहिए ।

व्रत खोलने की विधि :

द्वादशी को सेवापूजा की जगह पर बैठकर भुने हुए सात चनों के चौदह टुकड़े करके अपने सिर के पीछे फेंकना चाहिए । ‘मेरे सात जन्मों के शारीरिक, वाचिक और मानसिक पाप नष्ट हुए’ - यह भावना करके सात अंजलि जल पीना और चने के सात दाने खाकर व्रत खोलना चाहिए ।